डीन जोन्स
डीन जोन्स
24 सितंबर 2020 को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर बल्लेबाज डीन जोंस की असामयिक मौत हो गई। आईपीएल के लिए स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा रहे जोंस को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें नहीं बचाया जा सका। 1980 और 90 के दशक में उन्हें दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज माना जाता था। उन्होंने 52 टेस्ट मैचों में 46.55 की औसत से 3,631 रन बनाए। उन्होंने 164 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6,068 रन बनाए। उन्होंने वनडे में 7 शतक और 46 अर्धशतक लगाए हैं।