कोरोना वायरस के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन संकट में है। आईपीएल को लेकर शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और टीम मालिकों के बीच बैठक हुई। बैठक में तमाम विकल्पों पर चर्चा हुई। इसके बाद बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि कोविड 19 के प्रकोप के कारण 15 अप्रैल तक स्थगित आईपीएल अगर होता है तो छोटा होगा बशर्ते हालात में सुधार आए। बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल 15 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला किया जो पहले 29 मार्च से शुरू होना था।