फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, डब्ल्यूटीसी फाइनल में बन सकते हैं खतरा

Sun, 13 Jun 2021 11:14 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से खेला जाएगा। विराट कोहली की सेना इस मैच में कीवियों पर जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम में भी ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो इस फाइनल मुकाबले में भारत पर भारी पड़ सकते हैं।  
विज्ञापन
1 of 6
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : social media
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें के बीच ये मैच 18 जून से इंग्लैंड के साउथैम्पटन में शुरू होगा। क्रिकेट विशेषज्ञों की मानें तो दोनों टीमों के बीच इस खिताबी मुकाबले में जोरदार टक्कर होगी। कुछ क्रिकेट पंडितों का कहना है कि न्यूजीलैंड की टीम भारत पर भारी पड़ सकती है। वहीं कुछ का कहना है कि कीवियों को टीम इंडिया से पार पाना आसान नहीं होगी। इसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस मैच में भारत के लिए मुसीबत बन सकते हैं। विराट कोहली के दल को इन खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
डेवोन कॉन्वे - फोटो : ESPN
डेवोन कॉन्वे
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे  रत के लिए खतरा बन सकते हैं। इन दिनों इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में उनका खूब रन उगल रहा है। वह इस सीरीज में अपने डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक जड़ चुके हैं। कॉन्वे ने अब तक इस सीरीज 303 रन बनाए हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल में कॉन्वे का विकेट भारत जल्दी लेना होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
केन विलियमसन - फोटो : ट्विटर @BLACKCAPS
केन विलियमसन
न्यूजीलैंड के कप्तान के विलियमसन भले ही इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में कुछ खास न कर पाए हों। लेकिन भारतीय गेंदबाजों की ब़ॉलिंग उन्हें काफी रास आती है। विलियमसन का शुमार बड़े खिलाड़ियों में किया जाता है। उनकी खूबी ये है कि वह अहम मुकाबलों में टीम को निराश नहीं करते हैं। विलियमसन भारत के खिलाफ अब तक टेस्ट मैचों में 2 शतक भी लगा चुके हैं। टीम इंडिया को विलियमसन से सावधान रहना होगा। 

4 of 6
टिम साउदी
टीम साउदी
टिम साउदी न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। इंग्लैंड की परिस्थितियां उन्हें खूब रास आती हैं। ऐसे में भारत के खिलाफ वह सिर चढ़कर बॉलिंग करेंगे। भारत के खिलाफ उनकी गेंदबाजी का रिकॉर्ड काफी बेहतर है। साउदी ने टीम इंडिया के विरुद्ध 8 टेस्ट खेले हैं जिनमें उन्होंने 39 विकेट चटकाए हैं। साउदी अपनी स्विंग और तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाजों को साउदी के आगे संभलकर खेलना होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेंट बोल्ट
ट्रेंट बोल्ट दुनिया के सबसे खतरनाक बाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज हैं। वह ब़ड़े-बड़े खिलाड़ियों को अपनी स्विंग और तेजी से चकमा देने में माहिर हैं। इंग्लैंड में ज्यादातर ओवरकास्ट कंडीशन्स रहती हैं। ऐसे में बोल्ट भारतीय बल्लेबाजों की नाक में दम कर सकते हैं। बोल्ट ने भारत के खिलाफ 9 टेस्ट मैचों में 36 विकेट झटके हैं। विराट कोहली के बल्लेबाजों को उनके आगे संभलकर खेलना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काइल जेमीसन - फोटो : ट्विटर
काइल जेमीसन
न्यूजीलैंड के इस क्रिकेटर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर शुरू हुए अभी ज्यादा अरसा नहीं बीता है। जेमीसन बहुत कम समय में न्यूजीलैंड की टीम में जगह बनाने में सफल रहे। लंबे कद के होने की वजह से उन्हें गेंदबाजी में काफी फायदा मिलता है। उनकी तेज और उछाल भरी गेंदों पर अक्सर बल्लेबाज चूक जाते हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में 9 विकेट लिए हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाजों को जेमीसन के खिलाफ सतर्क रहना होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें