फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखर धवन अकेले नहीं ये पांच खिलाड़ी भी हो चुके हैं वर्ल्ड कप 2019 से बाहर

Tue, 11 Jun 2019 06:39 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विश्व कप 2019 के 5 खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे में चोट की वजह से तीन हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। विश्व कप में धवन का बाहर हो जाना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। धवन अब तीन हफ्ते तक कोई मैच नहीं खेल सकेंगे। बता दें कि धवन इकलौते खिलाड़ी नहीं हैं, जो विश्व कप से बाहर हो गए। 'गब्बर' के अलावा पांच और ऐसे खिलाड़ी हैं, जो चोटिल होने की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए हैं। आइए जानते हैं वो पांच खिलाड़ी कौन हैं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डेल स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया
डेल स्टेन 

दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी कंधे की चोट के चलते पूरे विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। स्टेन इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं खेल पाए और उन्हें चोट के कारण बाहर होना पड़ा। प्रोटियाज टीम को स्टेन की कमी साफ नजर आ रही है। विश्व कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम अभी तक चार मैचों में एक मैच भी नहीं जीत पाई है।
 
विज्ञापन

3 of 6
मोहम्मद शहजाद - फोटो : social Media
मोहम्मद शहजाद

अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद भी विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। उन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घुटने की चोट का हवाला देकर टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि, इस मामले में शहजाद ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें साजिश के तहत टीम से बाहर किया गया है। वो बिलकुल फिट थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अनफिट करार देकर टीम से बाहर कर दिया गया। शहजाद की जगह 18 वर्षीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इकराम अली को टीम शामिल किया गया है।

4 of 6
एनरिच नॉर्टजे
एनरिच नोर्ट्जे

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्ट्जे अंगूठे में चोट लगने की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए। उन्हें प्रैक्टिस के दौरान अंगुठे में चोट लगी थी। उस समय खबर थी कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी 6 से 8 हफ्ते लगेंगे। नोर्ट्जे की जगह क्रिस मॉरिस को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
झाय रिचर्ड्सन,
झाय रिचर्डसन

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन कंधे की चोट से के कारण विश्व कप से बाहर हो गए। टीम में उनकी जगह केन रिचर्डसन को शामिल किया गया। पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान उन्हे चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नुवान प्रदीप - फोटो : File
नुवान प्रदीप 

श्रीलंकाई टीम के तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप चोट के कारण एक हफ्ते के लिए बाहर हो गए हैं। प्रैक्टिस सेशन के दौरान नुवान के हाथ में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके हाथ की छोटी उंगली में कट आया है और उन्हें इस चोट से उबरने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। अगर नुवान विश्वकप से बाहर हो जाते हैं और उनकी जगह टीम में कासुन रजीथा को शामिल किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें