फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेफाली नहीं बल्कि इस खिलाड़ी से खौफ में हैं अंग्रेज, भारत के लिए साबित हो सकती है ट्रंप कार्ड

Thu, 05 Mar 2020 08:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ग्रुप के अपने सारे मैच जीते और शीर्ष पर रही। टीम ने शेफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के अलावा मुख्य तौर पर गेंदबाजों के दम पर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की और अब वो पहली बार फाइनल में पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगाना चाहेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई
हालांकि इसके लिए उसे इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराना होगा और उसके लिए भारतीय टीम को अपने बल्लेबाजों से अधिक गेंदबाजों से उम्मीद होगी। बात करें इंग्लैंड की तो उन्हें भी भारत की बल्लेबाजी से अधिक गेंदबाजों से खतरा महसूस हो रहा है और यहां भी वे भारत की स्टार स्पिनर पूनम यादव को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट के मुताबिक गुरुवार को महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अजेय भारत को हराने के लिए उसके स्पिनरों से निपटना अहम होगा, विशेषकर शानदार फार्म में चल रही पूनम यादव से। हालांकि दो साल पहले महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जब यही दोनों टीमें भिड़ी थीं तो पूनम ने चार ओवर में 29 रन खर्च किए थे और इंग्लैंड ने मैच में आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की थी।

4 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
नाइट ने सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर कहा, ‘हमने उसके लिए काफी अभ्यास किया है, मुझे लगता है कि पिछले टी-20 विश्व कप में हमने काफी अच्छी तरह से उसका सामना किया और ऐसा हम अपनी तैयारी के कारण कर पाए।’
विज्ञापन

5 of 6
पूनम यादव - फोटो : ट्विटर
बता दें कि पूनम इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं और इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में चार बार के चैंपियन आस्ट्रेलिया को अपनी फिरकी के जादू में उलझाया और फिर बाकी ग्रुप मैचों में भी प्रभावी प्रदर्शन किया। वह चार मैचों में नौ विकेट लेकर अभी टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूनम यादव - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय गेंदबाजी काफी अच्छी फार्म में चल रही है। पूनम के अलावा शिखा पांडे सात विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इसके अलावा राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और दीप्ति शर्मा ने भी उम्दा प्रदर्शन किया है। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए अपने बाकी बचे तीनों मैच जीते और कप्तान का मानना है कि टीम इससे अच्छी लय में है जो उनके लिए फायदेमंद होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें