फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की एक और तूफानी पारी, टी-20 लीग में धवन भी रंग में लौटे

Thu, 05 Mar 2020 07:38 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया से चोट की वजह से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या और शिखर धवन ने जोरदार तरीके से वापसी का संकेत दे दिया है। लंबे समय से चोट की वजह से राष्ट्रिय टीम से बाहर चल रहे दोनों ही खिलाड़ियों ने बुधवार को डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट के एक मुकाबले में जमकर रन बटोरे। रिलायंस वन की तरफ से खेलते हुए दोनों ही खिलाड़ियों ने डीवाई पाटिल 'ए' के गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन

2 of 4
हर्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में हार्दिक पांड्या ने आउट होने से पहले 29 गेंदों में 46 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार छक्के और एक चौका भी लगाया। वहीं शिखर धवन ने भी 28 गेंदों में 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। धवन ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। पांड्या के शानदार प्रदर्शन से रिलायंस वन ने डीवाई पाटिल टी-20 कप में डीवाई पाटिल ए टीम को सात रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

3 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर
डीवाई पाटिल ए की टीम 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट पर 198 रन ही बना सकी। रिलायंस वन के लिए हार्दिक के अलावा अनमोलप्रीत सिंह ने 93 और शिखर धवन ने 43 रन बनाए।बात करें हार्दिक पांड्या की तो उन्होंने इससे पहले पिछले मैच में मात्र 37 गेंदों में शतक जड़ा था, इस दौरान उन्होंने आठ चौके और दस छक्के जड़े थे। साथ ही गेंदबाजी में भी पांच खिलाड़ियों को आउट किया था।  
विज्ञापन

4 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर
पांड्या अभी तक इस टूर्नामेंट के तीन मैचों में 203 की स्ट्राइक रेट और 189 की औसत से 189 रन बना चुके हैं। पांड्या ने इस दौरान 10 चौके और 18 छक्के जड़े हैं और एक शतकीय पारी भी खेली है। इतना ही नहीं पांड्या अपनी गेंदबाजी से भी लगातार विकेट चटका रहे हैं। वे अब तक 11 विकेट झटक चुके हैं जिसमें एक पांच विकेट भी शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें