फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-19 world cup: इन पांच खिलाड़ियों के दम पर पांचवीं बार विश्व चैंपियन बनने उतरेगा भारत 

Sun, 09 Feb 2020 08:28 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय अंडर 19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के पॉचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेला जाएगा। भारत ने पाकिस्तान को जबकि बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। 

अगर दोनों पर एक नजर डाला जाए तो भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने तीन और बांग्लादेश ने एक मुकाबला जीता है।

वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 23 मैच खेले गए हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि बांग्लादेश ने सिर्फ तीन मैचों में जीत दर्ज की है।  

चार बार की चैंपियन लगातार तीसरी बार तो बांग्लादेश की टीम पहली बार आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। ऐसे में आइए जानते हैं खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया के किन पांच खिलाड़ियों पर रहेगा जीत का पूरा दारोमदार। 
विज्ञापन

2 of 6
यशस्वी जायसवाल। - फोटो : सोशल मीडिया।
यशस्वी जायसवाल
भारतीय अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर टीम का पूरा दारोमदार होगा। जायसवाल लगातार अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं। वर्ल्ड कप में अभी तक तीन अर्धशतक और एक शतक लगा चुके जायसवाल पर रविवार को दुनिया की निगाहें टिकी होंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
कार्तिक त्यागी - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक त्यागी
भारतीय अंडर-19 टीम के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। इस वर्ल्ड कप में वह अब तक 11 विकेट ले चुके हैं। खिताबी मुकाबले में उन पर दर्शकों की खास नजरें होंगी। 

4 of 6
सुशांत मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत मिश्रा
अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अहम भूमिका निभाने वाले शुशांत मिश्रा पर भी टीम की नजरें होंगी। पाकिस्तान के खिलाफ मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 28 रन देकर तीन विकेट झटके थे। 
विज्ञापन

5 of 6
रवि बिश्नोई - फोटो : ट्विटर
रवि बिश्नोई
लेग ब्रेक गुगली फेंकने वाले रवि बिश्नोई ने इस वर्ल्ड में अब तक 13 विकेट ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
प्रियम गर्ग
प्रियम गर्ग की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक मैच भी नहीं हारा है। इससे पहले भारत ने मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012) और पृथ्वी शॉ (2018) की कप्तानी में चार बार अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें