फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammad Rizwan: 'कबूतर की तरह...', पाकिस्तान के रिजवान के बेवजह अपील करने पर भड़का यह अंपायर, जानें क्या कहा

Sun, 25 Aug 2024 08:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिजवान की इसी बेवजह अपील करने से कई अंपायर उनसे नाराज रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं भारत के अंपायर अनिल चौधरी। उनका कहना है कि रिजवान चाहें जितनी अपील करें, लेकिन अब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह उनकी हरकतों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अनिल चौधरी और रिजवान - फोटो : Twitter
पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान मौजूदा समय के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। रिजवान फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 171 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। वह 2009 में कामरान अकमल के बाद किसी टेस्ट पारी में 150 या उससे अधिक रन बनाने वाले अपने देश के पहले विकेटकीपर बने। वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर होने के अलावा रिजवान अपनी ऑन-फील्ड हरकतों के लिए भी मशहूर हैं। बीच मैच में बल्लेबाजी करते-करते अचानक 'नकली ऐंठन' की समस्या से लेकर विकेट के पीछे लगातार बेवजह अपील करने तक, रिजवान अंपायरों के लिए थोड़ा कठिनाई खड़ी करते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रिजवान - फोटो : Twitter
रिजवान की इसी बेवजह अपील करने से कई अंपायर उनसे नाराज रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं भारत के अंपायर अनिल चौधरी। उनका कहना है कि रिजवान चाहें जितनी अपील करें, लेकिन अब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह उनकी हरकतों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में अनिल चौधरी ने स्टंप के पीछे से रिजवान की अपील का जिक्र करते हुए उनकी तुलना कबूतर से की। 59 वर्षीय अनिल चौधरी ने यह भी कहा कि साथी अंपायर रिजवान के खिलाफ अंपायरिंग करते समय दबाव में न आएं।
विज्ञापन

3 of 4
रिजवान - फोटो : Twitter
अनिल चौधरी ने कहा- हां, मैंने पिछले साल एशिया कप में रिजवान के सामने अंपायरिंग की थी। रिजवान हर बात पे अपील करते हैं। लेकिन वह ऐसा करते रहें। मैंने दूसरे अंपायर को बोला की ये बहुत अपील करता है ध्यान रखना। वो कबूतर की तरह कूदता रहता है इधर से उधर। दूसरे अंपायर ने मुझसे कहा 'मैं आउट देने ही वाला था, लेकिन आपने बोला था तो मुझे याद आ गया। क्या यह खिलाड़ी वो नहीं है जो लिपस्टिक की तरह कुछ लगाता है।'
विज्ञापन

4 of 4
रिजवान - फोटो : Twitter
अनिल चौधरी रिजवान और अन्य विकेटकीपरों को भी चेतावनी दी कि वे अनावश्यक अपील न करें, नहीं तो अंपायर सही कॉल भी नहीं देंगे। उन्होंने कहा, 'अगर अंपायर अच्छा है तो वह विकेटकीपर के बेवजह अपील करने को पकड़ लेंगे। जितने भी विकेटकीपर्स हैं सुन लें, फालतू की अपील करेंगे तो जो आउट होगा वह भी नही मिलेगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें