cheteshwar pujara
बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में शतक लगाकर विराट कोहली ने अपनी रैंकिंग को और मजबूती दी है और वे अब स्टीव स्मिथ के शीर्ष स्थान के करीब पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ जहां 931 अंकों के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं, वहीं विराट कोहली 928 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
इन दोनों के अलावा कीवी कप्तान केन विलियमसन तीसरे, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।