फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC ने जारी की नई टी-20 रैंकिंग, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह

Wed, 25 Sep 2019 05:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : social media
आईसीसी ने टी-20 रैंकिंग की ताजा लिस्ट जारी कर दी है। दक्षिण अफ्रीका और भारत की टी-20 सीरीज के बाद भारत के शिखर धवन को फायदा हुआ है वहीं कप्तान विराट को एक स्थान का नुक्सान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 7
भारत vs दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
दक्षिण अफ्रीका-भारत के अलावा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच त्रिकोणीय टी-20 सीरीज और आयरलैंड-स्कॉटलैंड-नीदरलैंड के बीच टी-20 श्रृंखला के बाद रैंकिंग में काफी बदलाव देखने को मिला है।
विज्ञापन

3 of 7
बाबर आजम
बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम 896 अंकों के साथ पहले पायदान पर हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 815 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो तीसरे, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच चौथे और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई पांचवे स्थान पर मौजूद हैं।

4 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social media
वहीं भारत की तरफ से रोहित शर्मा संयुक्त रूप से एलेक्स हेल्स के साथ 8वें और लोकेश राहुल दसवें स्थान पर हैं। कप्तान विराट कोहली 11वें और शिखर धवन 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
rashid khan
इनके अलावा गेंदबाजों में पहले स्थान पर अफगानिस्तान के सबसे युवा कप्तान राशिद खान 757 अंकों के साथ बने हुए हैं। उनके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के इमाद वसीम और शादाब खान काबिज हैं। चौथे और 5वें स्थान पर क्रमशः आदिल रशीद और मिचेल सेंटनर मौजूद हैं।
विज्ञापन

6 of 7
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिहाज से टी-20 रैंकिंग में भारत का कोई भी गेंदबाज शामिल नहीं है। दो सीरीज से टीम से बाहर चल रहे कुलदीप यादव फिलहाल 14वें स्थान पर हैं। वहीं टीम इंडिया के तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिन्होंने पिछला टी-20 मैच इसी साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था वे 31वें स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
टीम रैंकिंग की बात की जाए तो भारत चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान पहले, इंग्लैंड दूसरे और साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें