फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC वन-डे रैंकिंग में भारतीय क्रिकेटर्स का दबदबा, कोहली समेत इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Mon, 08 Oct 2018 03:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shikhar dhawan virat kohli rohit sharma
आईसीसी की ताजा वन-डे रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपना दबदबा बरकरार रखते हुए नंबर-1 पोजिशन पर बने हुए हैं। सोमवार को जारी हुई ताजा वनडे रैंकिंग में कोहली 884 प्वॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Rohit sharma trophy
बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर भारत को एशिया कप का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा 842 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर बने हुए हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के दूसरे ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन 802 प्वॉइंट्स के साथ रैंकिंग में पांचवे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बुमराह
गेंदबाजों की बात करें तो टीम इंडिया के डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह 797 प्वॉइंट्स के साथ वन-डे रैंकिंग में पहली पोजिशन पर हैं। इसके अलावा चाइनामैन कुलदीप यादव 700 प्वॉइंट्स के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

4 of 5
rashid khan
गेंदबाजों की लिस्ट में अफगानिस्तान के धाकड़ स्पिन गेंदबाज राशिद खान 788 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं युजवेंद्र चहल 11वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
team india
टीम रैंकिंग की बात करें तो इंग्लैंड इस वक्त पहली पोजीशन पर बरकरार है। इंग्लैंड के बाद दूसरे नंबर पर टीम इंडिया है जबकि तीसरे नंबर न्यूजीलैंड है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें