आईपीएल सीजन-11 अपने बेहद निर्णाय मोड़ पर पहुंच गया है। हैदराबाद सनराइजर्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में एंट्री के बाद शीर्ष तीन टीमों के बीच बड़ा घमासान देखने को मिलेगा। आरसीबी के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स में प्लेऑफ में एंट्री को लेकर कड़ी टक्कर होगी।