किसी भी गेंदबाज के लिए हैट्रिक बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। जहां विकेट लेना ही मुश्किल है, वहीं तीन लगातार गेंदों पर तीन विकेट लेना एक खास उपलब्धि मानी ही जाती है।
विज्ञापन
क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अनलकी है हैट्रिक
2 of 7
जेम्स फॉक्नर
- फोटो : getty
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में हैट्रिक लेना एक बार फिर अनलकी साबित हुआ। हैट्रिक लेने वाले मैच में हार का रिकॉर्ड कंगारू टीम के नाम बना। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेम्स फॉक्नर ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली लेकिन उनकी टीम यह मैच 82 रनों से हार गई। हालांकि यह हैट्रिक ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए फिर से अशुभ साबित हुआ क्योंकि उसके नाम हार का रिकॉर्ड ही बन गया।
विज्ञापन
क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अनलकी है हैट्रिक
3 of 7
जेम्स फॉक्नर
- फोटो : getty
जेम्स फॉक्नर की इस शानदार हैट्रिक में कंगारू टीम के नाम हार का रिकॉर्ड तो बना ही साथ में इससे जुड़ी कई खास बातें भी हुईं।
इस हैट्रिक में आउट हुआ कोई भी खिलाड़ी 0 पर आउट नहीं हुआ। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भी हैट्रिक में एक भी खिलाड़ी जीरो पर आउट नहीं हुआ। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 57, कुशल परेरा 54 और थिसारा परेरा 12 रन बनाकर आउट हुए।
क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अनलकी है हैट्रिक
4 of 7
जेम्स फॉक्नर
- फोटो : getty
हैट्रिक में तीनों खिलाड़ी अलग-अलग तरीक से आउट हुए। मैथ्यूज को मोएसिस हेनरिक ने लपका, जबकि कुशल परेरा पगबाधा आउट हुए। फॉक्नर ने थिसारा परेरा को बोल्ड कर अपनी पहली हैट्रिक बनाई।
विज्ञापन
क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अनलकी है हैट्रिक
5 of 7
जेम्स फॉक्नर
- फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया हैट्रिक लेने के बाद हारने वाली टीमों की सूची में टॉप पर पहुंच गई है, मतलब यह कि किसी मैच में हैट्रिक बनाने के बाद टीम को हार मिली। वनडे में लिए गए 40 हैट्रिक्स में 8 बार ऐसा हुआ है जब हैट्रिक लेने वाली टीम हार गई। इन 8 मौकों में सबसे ज्यादा 3 बार कंगारू टीम के नाम ही हार मिली। जबकि 5 अन्य टीमों को हैट्रिक के बाद हार का सामना करना पड़ा।
श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में फॉक्नर से पहले क्लिंट मैके और डेनियल क्रिस्टन ने भी हैट्रिक ली थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया मैच हार गया था।
विज्ञापन
क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अनलकी है हैट्रिक
6 of 7
जेम्स फॉक्नर
- फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 6 गेंदबाज वनडे क्रिकेट में हैट्रिक ले चुके हैं। ब्रूस रीड, एंथनी स्टुअर्ट, ब्रेट ली, क्लिंट मैके, डेनियल क्रिस्टन और जेम्स फॉक्नर ने ऑस्ट्रलिया के लिए हैट्रिक ली। इस सूची में फॉक्नर इकलौते बाएं हाथ के गेंदबाज हैं।
यह दूसरी बार है कि ऑस्ट्रेलिया के किसी गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली। मजे की बात यह है कि यह दोनों मैच ही ऑस्ट्रेलिया हार गई। डेनियल क्रिस्टन और जेम्स फॉक्नर दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी।