फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑलराउंडर की तलाश में टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम की बड़े भाई की सिफारिश

Sat, 28 Nov 2020 11:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला
सिडनी वन-डे में मिली हार भारतीय टीम को कई सीख दे गई। पाटा विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोकने में 'कोहली सेना' पूरी तरह फेल रही थी। मेजबान टीम के दो बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। एक अर्धशतक आया तो एक खिलाड़ी लगभग फिफ्टी कर जाता। ऑस्ट्रेलिया ने 6/374 रन पीट दिए, जिसकी बड़ी वजह भारतीय टीम के पास अतिरिक्त गेंदबाज की कमी थी।
विज्ञापन

2 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर
आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए 10 महीने बचे हैं और पांड्या ने संकेत दिया कि वह लंबे लक्ष्य और बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए गेंदबाजी शुरू करना चाहते हैं। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, 'मैं अपनी गेंदबाजी में 100 प्रतिशत होना चाहता हूं। मैं उस रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहता हूं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए जरूरी हो। मुझे लगता है कि शायद हमें किसी को ढूंढना होगा जो टीम के लिए खेल चुका हो और उन्हें तराशना चाहिए और उन्हें खिलाने का तरीका ढूंढना होगा।'
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : social Media
पांड्या ने कहा, 'जब आप पांच गेंदबाजों के साथ उतरते हो तो यह हमेशा मुश्किल होगा क्योंकि अगर किसी का दिन अच्छा नहीं होगा तो उसकी भूमिका को भरने के लिए आपके पास कोई नहीं होगा। उपलब्ध विकल्पों के बारे में पूछने पर उन्होंने चयनकर्ताओं से अपने बड़े भाई क्रुणाल को देखने का आग्रह किया जो स्पिन ऑलराउंडर हैं। हार्दिक ने कहा, 'आप अन्य के नाम ले सकते हैं या फिर हमें पांड्या परिवार में ही देखना चाहिए।' 
विज्ञापन

4 of 4
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे के दौरान भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर
भारत को हरफनमौला विकल्पों के बारे में विचार करना चाहिए क्योंकि छठा गेंदबाजी विकल्प वन-डे टीम के संतुलन के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा, 'चोट से ज्यादा यह छठे गेंदबाजी की भूमिका के बारे में है। अगर किसी का दिन अच्छा नहीं है तो इससे अन्य गेंदबाजों को मदद मिलेगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें