फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ये कार बचाएगी आपकी जान, सिर से पैर तक को रखती है सुरक्षित, पढ़ें कीमत और खासियतें

Sat, 28 Nov 2020 10:54 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
हर साल भारत में करीब 1.5 लाख लोगों की सड़क हादसों में मौत हो जाती है। एक औसत के मुताबिक हर रोज करीब 400 लोग रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसी कार लेकर आए हैं, जो सड़क हादसों के दौरान आपकी जान बचाएगी। इस कार को Global NCAP की तरफ से सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है, जो इसे देश की सबसे सुरक्षित हैचबैक बनाती है। खास बात यह है कि इस कार की कीमत 6 लाख रुपये से भी कम है। यानी आपको इस कार में किफायत और सुरक्षा दोनों ही मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इन कार के नाम, स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक के बारे में। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि यह कार क्यों भारत की सबसे सुरक्षित हैचबैक है। डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

देश की सबसे सुरक्षित हैचबैक है Tata Altroz 

2 of 5
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

Global NCAP की रेटिंग के मुताबिक Tata Altroz देश की सबसे सुरक्षित हैचबैक है। हालांकि, अगर सभी सेगमेंट को शामिल कर दिया जाए तो यह देश की दूसरी सबसे सुरक्षित कार है। इसे एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार मिले हैं, जहां टेस्टिंग के दौरान इसे 17 में से 16.13 अंक दिया गया। वहीं, चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए Altroz को 3 स्टार रेटिंग मिली। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 29 अंक दिए गए। 


सुरक्षा के लिए इसमें- इसमें दो एयरबैग, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर, आगे की सीटों के लिए सीट-बेल्ट रिमाइंडर और Isofix चाइल्ड-सीट माउंट दिया गया है। टॉप वेरिएंट में हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट,  रियर पार्किंग कैमरा, फ्रंट और रियर फॉग लैंप दिया गया है।
विज्ञापन

क्या है Global NCAP?

3 of 5
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Global NCAP एक संस्थान है, जो सुरक्षा के आधार पर कारों को रेटिंग देती है। रेटिंग के लिए कारों को कई राउंड्स में टेस्ट किया जाता है, जहां देखा जाता है कि अगर सड़क दुर्घटना होती है, तो कौन सी कार वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों (चाइल्ड) की जान की सबसे ज्यादा हिफाजत कर सकती हैं। 

इंजन और पावर परफॉर्मेंस

4 of 5
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz दो ट्रिम में आती है। इनमें पेट्रोल और डीजल शामिल हैं।
  • पेट्रोल: इसके पेट्रोल ट्रिम में पावर के लिए 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। इसका 1199 सीसी का तीन सिलिंडर वाला इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS की मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • डीजल: इसके डीजल ट्रिम में पावर के लिए 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। इसका 1497 सीसी का चार सिलिंडर वाला इंजन 4000 आरपीएम पर 90 PS की मैक्सिमम पावर और 1250-3000 आरपीएम पर 200 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Altroz की कीमत

5 of 5
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये है। इसमें एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं। इसमें 37 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें