फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardik-Natasa: ग्रीस में छुट्टियां मनाकर लौटे हार्दिक पांड्या, पत्नी नताशा ने शेयर की तस्वीरें, देखें 10 फोटोज

Fri, 19 Aug 2022 04:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत को इस महीने एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी। इससे पहले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ग्रीस में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं।
विज्ञापन
1 of 9
नताशा और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को इस महीने एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी। इससे पहले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ग्रीस में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। हार्दिक की पत्नी नताशा स्टैनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इससे जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
नतासा और हार्दिक कुछ दिनों पहले ग्रीस में सेंटोरिनी आइलैंड में छुट्टियां मनाने गए थे। उनके साथ उनका बेटा अगस्त्य भी वहीं था। तस्वीरों में पांड्या फैमिली को समंदर और बीच का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 9
नताशा स्टैनकोविक और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा ने पोस्ट के साथ कुछ शानदार कैप्शन भी लिखे हैं। हालांकि, अब पांड्या परिवार भारत वापस लौट चुका है। हार्दिक ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में श्रेयस अय्यर के साथ तस्वीर लगाई थी। इससे पता चलता है कि वह अब भारत लौट आए हैं।

4 of 9
नताशा और हार्दिक पांड्या बेटे अगस्त्य के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में हार्दिक ने सर्बियाई मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक के साथ सगाई की थी। कुछ ही महीनों बाद दोनों ने शादी कर ली। नताशा से शादी के बाद हार्दिक ने न सिर्फ क्रिकेट पर फोकस किया, बल्कि कई अहम मौके पर टीम को जीत भी दिलाई।
विज्ञापन

5 of 9
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान वह चोट से भी जूझते रहे, लेकिन उन्होंने वापसी की और आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए टीम को चैंपियन बनाया।
विज्ञापन

6 of 9
नताशा स्टैनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा जब से हार्दिक की जिंदगी में आई हैं, तब से वह अधिक जिम्मेदार हो गए हैं। हार्दिक परिवार के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं गंवाते। पिछले साल टी-20 विश्व कप के दौरान हार्दिक चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन

7 of 9
नताशा स्टैनकोविक ने बिकनी में भी तस्वीरें शेयर की हैं - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्होंने एनसीए में रिहैबिलिटेशन में काफी समय बिताया था। साथ ही वह परिवार के साथ भी समय व्यतीत करते नजर आए थे। हार्दिक ने कहा था कि कोरोना के समय में परिवार का होना कितना जरूरी है। 

8 of 9
नताशा स्टैनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में हार्दिक के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, बाद में हार्दिक ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद ही बीसीसीआई से उन्हें ड्रॉप करने की अपील की थी, ताकि थोड़ा फ्रेश हो सकें।
विज्ञापन

9 of 9
नताशा स्टैनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
उस ब्रेक में हार्दिक चुपचाप आईपीएल की तैयारी करते रहे। हार्दिक की टीम गुजरात टाइटंस आईपीएल चैंपियन बनी। हार्दिक ने आईपीएल में 487 रन बनाए। साथ ही फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अब वापसी के बाद से हार्दिक टीम इंडिया की कप्तानी भी संभाल चुके हैं। हार्दिक अब एशिया कप में एक्शन में दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें