मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन बेहद लचर रहा है। मंगलवार को मुंबई को छठी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस समय रोहित शर्मा की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। अब प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए गत चैंपियन को अपने सभी 6 मुकाबले जीतने होंगे। मुंबई का अगला मैच शनिवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होगा।