टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गुरुवार को 25 साल के हो गए हैं। हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन करके बहुत ही जल्द अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग छाप बनाई है। वह मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में शामिल हैं। यही नहीं, पांड्या फिलहाल सक्रिय क्रिकेटर्स में सबसे स्टाइलिश खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हैं। हालांकि, पांड्या का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि हार्दिक और विवाद का क्या संबंध रहा है: