फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo कैंपेन: पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा फंसे, भारतीय एयर होस्टेस ने सुनाई आपबीती

Thu, 11 Oct 2018 11:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड, मीडिया के बाद अब #MeToo कैंपेन की आग क्रिकेट तक फैल चुकी है। श्रीलंका को अपनी कप्तानी में 1996 विश्व कप दिलाने वाले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अर्जुन रणतुंगा पर गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
एक भारतीय एयर होस्टेस ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है कि एक होटल में रणतुंगा ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। एयर होस्टेस ने शिकायत के बावजूद होटल मैनेजमेंट पर मदद न करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

3 of 6
एयर होस्टेस ने लिखा, ‘मुझे और मेरी मेरी सहकर्मी को मुंबई के होटल जुहू सेंतूर में भारत और श्रीलंका के क्रिकेटर दिखे। हम ऑटोग्राफ लेने के मकसद से उनके पास गए। हमें ड्रिंक ऑफर की गई, लेकिन मैंने पीने के लिए अपनी पानी की बोतल निकाल ली।

4 of 6
तभी मेरी साथी एक भारतीय क्रिकेटर के साथ स्विमिंग पूल की ओर चली गई। जैसे ही मैं अकेली हुई रणतुंगा ने मेरी कमर को पकड़ा और मेरे शरीर को गलत नीयत से छूने लगे। मैंने चीखते हुए उनके पैरों में लात मारकर खुद छुड़ाया।'
विज्ञापन

5 of 6
महिला ने लिखा- उनकी गिरफ्त से आजाद होते ही रिसेप्शन पहुंची और अर्जुन रणतुंगा की शिकायत की। लेकिन वहां होटल स्टाफ ने मुझे यह कहकर इनकार कर दिया कि यह तुम्हारा निजी मामला है। हम कुछ नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बताते चलें कि अर्जुन रणतुंगा की गिनती दुनिया के महान क्रिकेटर्स में होती है। श्रीलंका की ओर से 296 वनडे और 93 टेस्ट खेलने वाला यह पूर्व खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब राजनीति की पिच पर हाथ आजमां रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें