नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने अपने परिवार के साथ समय बिताया और तरोताजा हुए। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
1 of 7
युजवेन्द्र चहल और धनश्री (बाएं) हार्दिक पांड्या और नाताशा (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम का अगला मुकाबला नीदरलैंड से है। इस टूर्नामेंट में विजयी आगाज के बाद भारतीय टीम के हौसला सातवें आसमान पर है और कमजोर नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करना भारत के लिए मुश्किल नहीं होगा। हालांकि, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम इसी टूर्नामेंट में उलटफेर का शिकार हो चुकी हैं और भारतीय खिलाड़ी नीदरलैंड को हल्के में लेने की भूल नहीं करेंगे।
नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने परिवार के साथ समय बिताया और तरोताजा हुए। हार्दिक पांड्या और युजवेन्द्र चहल ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं।
नताशा ने पति हार्दिक और बेटे अगस्त्य के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें तीनों चश्मे के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में हार्दिक का परिवार बेहद खुबसूरत दिख रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
चहल और धनश्री
- फोटो : सोशल मीडिया
धनश्री ने चहल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- इस बार अकेले नहीं पोस्ट कर रही हूं। इस बार टूरिस्ट बन रहे हैं।
इस फोटो में युजवेन्द्र चहल और धनश्री दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चहल को खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन अक्षर पटेल इस मैच में बेहद महंगे साबित हुए थे। ऐसे में चहल को मौका दिया जा सकता है। हालांकि, मौजूदा टीम में अक्षर एकमात्र बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उनकी जगह चहल को मौका मिलने पर भारतीय टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी होगी।