फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ककर बोले भज्जी- 'बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने की शर्मनाक हरकत, मिले यह सजा'

Mon, 19 Mar 2018 03:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
harbhjan singh
निदाहास ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेशी क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत के बाद क्रिकेट जगत में उनकी काफी आलोचना हो रही है। दिग्गज क्रिकेट सनथ जयसूर्या के बाद टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज ने भी बांग्लादेशी क्रिकेटरों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
bangladesh cricket team
हरभजन सिंह ने कहा, 'कप्तान शाकिब अल हसन के नेतृत्व में खेलने वाली बांग्लादेशी क्रिकेट टीम का गैर-मर्यादित व्यवहार पूरी दुनिया ने देखा है।' इतना ही नहीं हरभजन ने कहा कि इस तरह की हरकत करने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेट टीम ने अपने कई फैंस को दूर कर दिया है। भज्जी ने कहा कि बांग्लादेश की इस हरकत के लिए उसे बैन कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
bangladesh cricket team
गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रेमादास स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मेंजबान श्रीलंका ने विपक्षी टीम के आगे 160 रन का लक्ष्य रखा था। इस दौरान मैच में बांग्लादेश खिलाड़ियों ने कई बार बखेड़ा खड़ा कर मैच को बाधित किया।

4 of 5
शाकिब अल हसन - फोटो : bet 365
दूसरी पारी के 19.4 गेंद पर मुस्ताफिजुर रहमान को आउट दिए जाने के बाद शाकिब ने अंपायर के डिसीजन का विरोध किया और मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे महमदुल्ला को वापस पवेलियन लौट आने का संकेत भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
premdasa stadium dressing room
इतना ही नहीं आखिरी गेंद पर मैच जीतने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब मैदान पर टी-शर्ट उतारकर आ गए। इसके अलावा जीत से उत्साहित बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम का शीशा तक तोड़ डाला। वहीं नुरुल हसन भी श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा पर भड़कते नजर आए थे। शाकिब और नुरुल की इस हरकत के बाद आईसीसी ने उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें