फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन ने पांड्या-राहुल विवाद पर फोड़ा गुस्सा, कहा- तेंदुलकर-कुंबले की साख पर भी लगा बट्टा

Sat, 12 Jan 2019 09:42 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
harbhajan singh
टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को क्रिकेटरों की छवि बिगाड़ने के लिए जमकर लताड़ लगाई है। हरभजन ने चिंतित होते हुए कहा कि अब तो लोग पूछेंगे कि क्या अनिल कुंबले और सचिन तेंदुलकर भी ऐसे थे...
विज्ञापन

2 of 6
pandya kl rahul
बता दें कि पांड्या और राहुल हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आए थे। हार्दिक पांड्या ने विशेषकर महिलाओं के संबंध में टिप्पणी की और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए, जिसके बाद दोनों क्रिकेटरों की जमकर आलोचना हुई और टीम कल्चर पर सवाल उठना भी शुरू हुए।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली
पांड्या और राहुल को सजा के रूप में ऑस्ट्रेलियाई दौरे से निलंबित कर दिया गया है। कप्तान विराट कोहली ने भी अपने खिलाड़ियों का इस बयान पर साथ नहीं दिया और कहा कि हमारा इस तरह के बयान से कोई संबंध नहीं है। यह बयान व्यक्तिगत हैं। हम इसका समर्थन नहीं करते। अब हम फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हरभजन सिंह ने दोनों क्रिकेटरों के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला।

4 of 6
Harbhajan Singh
भज्जी ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'हम इस तरह की बातें अपने दोस्तों के बीच भी नहीं करते और इन लोगों ने पब्लिक टेलीविजन पर बोल दिया। अब लोग शायद ये भी पूछेंगे कि क्या हरभजन सिंह भी ऐसे थे, क्या अनिल कुंबले या सचिन तेंदुलकर भी ऐसे थे?'
विज्ञापन

5 of 6
केएल राहुल, हार्दिक पांड्या
पांड्या ने शो में कई महिलाओं के साथ घूमने और अपने माता-पिता से खुलेपन का राज खोला था। राहुल ने हालांकि अपनी रिलेशनशिप्स और महिलाओं के बारे में सोच समझकर जवाब दिए। पांड्या ने फिर टीम के साथियों के बारे में भी बात कही, जिससे क्रिकेट जगत में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kl rahul hardik pandya
हरभजन सिंह ने कहा, 'पांड्या को टीम इंडिया में काफी समय हो गया और वह टीम कल्चर जानते हैं। मेरे ख्याल से उन पर निलंबन का सही फैसला लिया गया। बीसीसीआई ने सही किया, ऐसे ही आगे बढ़ना चाहिए। मुझे इसमें कोई हैरानी नहीं है। मुझे उम्मीद थी कि इस तरह का फैसला लिया जाएगा।' बता दें कि पांड्या और राहुल के बयानों की जांच होगी, जिसकी वजह से दोनों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें