फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zaheer Khan Birthday: 42 साल के हुए जहीर खान, नकल बॉल से दुनिया को कराया था परिचय

Wed, 07 Oct 2020 05:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जहीर खान - फोटो : icc
Zaheer Khan Birthday: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान आज यानी बुधवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 अक्टूबर 1978 को जन्में जहीर ने सौरव गांगुली की कप्तानी में साल 2000 में भारतीय टीम में डेब्यू किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
जहीर खान - फोटो : social media
भारत के लिए जहीर ने 309 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें 92 टेस्ट, 200 वन-डे और 17 टी-20 मैच शामिल हैं। जहीर ने 309 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 610 विकेट अपने नाम किए हैं। जहीर खान के नाम टेस्ट में 311, वन-डे में 282 और टी-20 में 17 विकेट दर्ज हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जहीर खान - फोटो : getty
2011 विश्व कप के नौ मैचों में 21 विकेट चटकाने वाले जहीर 2008 में विस्डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए। इंजीनियर से क्रिकेटर बने जहीर ने कई बल्लेबाजों को खासा तंग किया। जहीर बॉल को दोनों तरफ हिलाने में माहिर थे।


 

4 of 5
जहीर खान - फोटो : getty
दिग्गज कपिल देव के बाद जहीर खान सबसे सफल भारतीय पेसर हैं। जहीर ने साल 2005-06 में नकल बॉल को क्रिकेट की दुनिया में परिचय कराया था। जहीर भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज हैं। उनसे अधिक पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव कपिल देव ने विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जहीर खान
जहीर खान के जन्मदिन पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग सहित कई पूर्व व मौजूदा खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी हैं। आईसीसी और बीसीसीआई ने भी जहीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
 
 
 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें