सितंबर महीने में ऑटो सेक्टर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इस दौरान लगभग सभी कार कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज हम आपको सितंबर महीने में देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के नाम और इनकी बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको यह भी बताएंगे कि पिछले साल सितंबर महीने में इनकी कितनी बिक्री हुई थी। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके पसंद की कार को देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक
नंबर 1: Maruti Suzuki Swift
सितंबर 2020 में Maruti Swift देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जहां इसके 22,643 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 12,934 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 75.07 फीसदी बढ़ी है।
नंबर 2: Nexa Baleno
मारुति की प्रीमियम हैचबैक Nexa Baleno सितंबर 2020 में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जहां इसके 19,433 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 11,420 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री 70.17 फीसदी बढ़ी है।
नंबर 3: Maruti Alto
टॉप-3 बेस्ट सेलिंग कारों में मारुति की ही गाड़ियां शामिल हैं। सितंबर 2020 में Maruti Alto देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जहां इसके 18,246 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 15,079 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री 21.00 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Maruti Suzuki
नंबर 4: Maruti WagonR
भारतीय बाजार में Maruti WagonR सितंबर 2020 में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जहां इसके 17,581 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 11,757 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री 49.54 फीसदी बढ़ी है।
नंबर 5: Maruti Suzuki Dzire
देश की पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति का एक तरफा दबदबा दिखा। सितंबर 2020 में Maruti Dzire के 13,988 यूनिट्स बिके। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 15,662 यूनिट्स बिके थे। इस दौरान इसकी बिक्री 10.69 फीसदी घटी है।
नंबर 6: Hyundai Creta
सितंबर 2020 में Creta के 12,325 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 6,641 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 85.59 फीसदी बढ़ी है।
4 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Hyundai
नंबर 7: Hyundai Grand i10
सितंबर 2020 में Hyundai की Grand i10 के 10,373 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 1,015 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री 10.85 फीसदी बढ़ी है।
नंबर 8: Maruti Ertiga
सितंबर 2020 में Maruti Ertiga के 9,982 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, सितंबर 2019 में इसके 3,698 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री 58.85 फीसदी बढ़ी है।