भारतीय स्पिनर्स के लिए हालिया सीरीज में परेशानी का सबब बनने वाले इंग्लैंड के युवा बल्लेबाद हसीब हमीद के लिए भारत दौरे का अंत हो गया है। 19 वर्षीय हमीद ने राजकोट में भारत के खिलाफ इसी सीरीज में पदार्पण किया था। हमीद ने सीरीज के तीनों टेस्ट मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए क्रिकेट प्रशंसकों के मन में अपनी खेल की अमिट छाप छोड़ी। लेकिन मोहाली टेस्ट की पहली पारी के दौरान चोटिल हो गए।
विज्ञापन
कैप्टन कुक ने कहा हसीब के लिए खत्म हुआ भारत दौरा, लौटेंगे स्वदेश
2 of 7
हसीब हमीद
- फोटो : espncricinfo
पहली पारी में उनके हाथ पर बल्लेबाजी के दौरान चोट लग गई और उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया। इस वजह से दूसरी पारी में वह कैप्टन कुक के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने नहीं उतरे। लेकिन जब उनकी टीम परेशानी में आई तो वह आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और बहादुरी से मोर्चा संभाला। हमीद ने चोट के बावजूद 3 घंटे 10 मिनट तक पिच पर रहे और 156 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। यह सीरीज में उनका दूसरा अर्धशतक था।
विज्ञापन
कैप्टन कुक ने कहा हसीब के लिए खत्म हुआ भारत दौरा, लौटेंगे स्वदेश
3 of 7
हसीब हमीद
- फोटो : getty
हमीद ने पहले वोक्स के साथ आठवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की इसके बाद दसवें विकेट के लिए 41 रन बनाए। उनकी साहसिक पारी की बदौलत ही इंग्लैंड चौथी पारी में भारत के सामन जीत के लिए 103 रनों का लक्ष्य रखा।
कैप्टन कुक ने कहा हसीब के लिए खत्म हुआ भारत दौरा, लौटेंगे स्वदेश
4 of 7
हसीब हमीद
- फोटो : espncricinfo
हमीद की चोट के बारे में मोहाली टेस्ट के बाद प्रजेंटेशन में एलेस्टर कुक ने बताया कि चोट को ठीक करने के लिए उनकी उंगली में मेटल प्लेट लगानी होगी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसे स्वदेश लौटकर इलाज कराना होगा। यह बेहद बुरा हुआ। यह उनके साहस की असली परीक्षा है मैं आशा करता हूं कि हम उन्हें एक बार फिर इंग्लैंड की जर्सी में देखेंगे।
विज्ञापन
कैप्टन कुक ने कहा हसीब के लिए खत्म हुआ भारत दौरा, लौटेंगे स्वदेश
5 of 7
हसीब हमीद
- फोटो : espncricinfo
शुरुआत में हमने तीसरे टेस्ट के बाद उनका एक्सरे करवाने का निर्णय लिया लेकिन फिर तीसरे दिन ही एक्स रे करवाना पड़ा। जांच रिपोर्ट को ब्रिटेन भेजा गया। जहां से यह स्पष्ट हुआ कि उनकी चोट गंभीर है इलाज के लिए उन्हें स्वदेश लौटना होगा।
विज्ञापन
कैप्टन कुक ने कहा हसीब के लिए खत्म हुआ भारत दौरा, लौटेंगे स्वदेश
6 of 7
हसीब हमीद
हमीद ने राजकोट में करियर के पहले टेस्ट की दूसरी इनिंग में 82 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। वह टेस्ट डेब्यू में शतक नहीं जड़ सके। इसके बाद विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी में भी उन्होंने कप्तान कुक के साथ पहले विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी करके यह साबित कर दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं।