फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए मोहाली टेस्ट में भारत को मिली जीत से जुड़ी रोचक बातें...

Tue, 29 Nov 2016 07:59 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
मोहाली टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से मात दी। इसके साथ ही मोहाली टेस्ट से कुछ चाहे-अनचाहे रिकॉर्ड भी जुड़ गए। आइए नज़र डालते हैं ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड्स पर...
विज्ञापन

जानिए मोहाली टेस्ट में भारत को मिली जीत से जुड़ी रोचक बातें...

2 of 9
हसीब हमीद - फोटो : espncricinfo
हसीब हमीद भारत में 600 से ज्यादा गेंद खेलने वाले दुनिया के पहले युवा(टीनएजर) बल्लेबाज बने। उन्होंने क्रैग ब्रेथवेट का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 588 गेंदें खेली थीं। हसीब ने मोहाली टेस्ट की दूसरी पारी में 58 रनों की नाबाद पारी खेली। 
विज्ञापन

जानिए मोहाली टेस्ट में भारत को मिली जीत से जुड़ी रोचक बातें...

3 of 9
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
1992-93 के बाद पहली बार टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट जीत सकी है। 

जानिए मोहाली टेस्ट में भारत को मिली जीत से जुड़ी रोचक बातें...

4 of 9
टीम इंडिया - फोटो : getty
यह पांचवीं बार है कि टीम इंडिया ने लगातार पांच सीरीज में 2 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच जीते हैं। यह सिलसिला पिछले साल श्रीलंका में 3 मैचों की सीरीज से शुरू हुआ था। जिसमें भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी। 
 
विज्ञापन

जानिए मोहाली टेस्ट में भारत को मिली जीत से जुड़ी रोचक बातें...

5 of 9
टीम इंडिया - फोटो : PTI
मोहाली के पीसीए स्टेडियम में भारत लगातार 12 बार अपराजित रही है। इससे पहले खेले गए 11 टेस्ट मैचों में से 6 में भारत विजयी रहा था। वहीं 5 मैच ड्रॉ समाप्त हुए थे। भारत को मोहाली में आखिरी बार हार वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी। लगातार जीत के मामले में मोहाली भारत का दूसरा सबसे बेस्ट रिकॉर्ड हो गया है। साल 1948 से 1965 तक मुंबई के ब्रैबोर्न स्टेडियम में खेले गए 13 मैचों में टीम इंडिया अपराजेय रही थी। 
 
विज्ञापन

जानिए मोहाली टेस्ट में भारत को मिली जीत से जुड़ी रोचक बातें...

6 of 9
सुनील गवस्‍कर
मोहाली में मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया पिछले 16 टेस्ट मैचों में अपराजेय रहने के सिलसिले को बरकरार रखा है। विराट कोहली की टीम सुनील गावस्कर की कप्तानी में लगातार 17 मैचों तक अपराजित रहने के रिकॉर्ड से केवल एक मैच दूर है। गावस्कर की टीम ने 1985 से 1987  के बीच यह भारतीय रिकॉर्ड बनाया था। 
विज्ञापन

जानिए मोहाली टेस्ट में भारत को मिली जीत से जुड़ी रोचक बातें...

7 of 9
पार्थिव पटेल - फोटो : ESPN
पार्थिव पटेल भारत के दूसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक टेस्ट की दोनों पारियों में 40 से ज्यादा रन बनाए साथ ही मैच में पांच शिकार भी किए। पार्थिव ने मोहाली टेस्ट की पहली पारी में 42 और दूसरी में नाबाद 67 रन बनाए।
 
जानिए मोहाली टेस्ट में भारत को मिली जीत से जुड़ी रोचक बातें...

8 of 9
पार्थिव पटेल
मोहाली की दूसरी पारी में 67 रनों की पारी पार्थिव के टेस्ट करियर की दूसरी सबसे बड़ी पारी है। पार्थिव  की सबसे बड़ी पारी अभी भी 69 रनों की है जो उन्होंने साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेली थी। 
विज्ञापन

जानिए मोहाली टेस्ट में भारत को मिली जीत से जुड़ी रोचक बातें...

9 of 9
lala amarnath - फोटो : Getty
पटेल के बल्ले से टेस्ट मैच में अर्धशतक 12 साल 45 दिन बाद आया है। ये नया भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड लिजेंड्री बल्लेबाज लाला अमरनाथ के नाम था उन्होंने 11 साल 90 दिन के अंतर में दो टेस्ट अर्धशतक बनाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें