Sargasso Sea: कभी आपने सोचा है कि धरती पर ऐसा भी कोई समंदर हो सकता है, जिसकी कोई सीमा ही न हो, न किनारा, न तट, बस चारों ओर फैला अथाह जल? सुनने में यह किसी रहस्यमयी कहानी जैसा लगता है, लेकिन हकीकत इससे भी ज्यादा दिलचस्प है। अटलांटिक महासागर के बीचोंबीच एक ऐसा अनोखा सागर मौजूद है, जिसने सदियों से वैज्ञानिकों और नाविकों को उलझाकर रखा है। खोए हुए जहाजों और रहस्यमयी घटनाओं की कहानियों से घिरा यह सागर आज भी लोगों की जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है। आइए, जानते हैं इस अनोखी जगह की पूरी कहानी।
इस रहस्यमयी जलक्षेत्र को ‘सारगासो सागर’ कहा जाता है। दुनिया में यह अपनी तरह का इकलौता सागर है, जिसकी कोई स्थायी तटरेखा नहीं है। यह उत्तरी अटलांटिक महासागर के मध्य में फैला हुआ है। पुराने समय में जब समुद्री यात्री यहां से गुजरते थे, तो वे इसे भटके हुए जहाजों का ठिकाना मानते थे। उनका विश्वास था कि यहां का स्थिर जल और तैरती हुई घास जहाजों को जकड़ लेती है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।