फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs PBKS Photos: प्रीति की 'प्रिटी स्माइल' पर फिदा हुए फैन्स, 117 मी. लंबे छक्के को देखकर राशिद ने की लिविंगस्टोन के बल्ले की जांच

Wed, 04 May 2022 02:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मैच में जीत हासिल करने के बाद प्रीति जिंटा मुस्कुराती हुई नजर आईं। इसका वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। प्रीति इसमें ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 10
प्रीति जिंटा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के 48वें मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच को देखने के लिए पंजाब टीम की सहमालकिन प्रीति जिंटा भी स्टेडियम में पहुंची थीं। जीत के बाद वह बेहद खुश नजर आईं। पंजाब ने सीजन में अपना पांचवां मैच जीता। इस जीत के बाद टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 143 रन बनाए। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली। जवाब में पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिखर धवन ने 62 नाबाद रन की पारी खेली।
विज्ञापन

2 of 10
प्रीति जिंटा - फोटो : IPL/BCCI
मैच में जीत हासिल करने के बाद प्रीति जिंटा मुस्कुराती हुई नजर आईं। इसका वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। प्रीति इसमें ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके इस अंदाज को देखकर फैन्स कमेंट में तारीफ किए बिना नहीं रह सके।
विज्ञापन

3 of 10
कगिसो रबाडा - फोटो : IPL/BCCI
कगिसो रबाडा अपने पहले ओवर में काफी महंगे साबित हुए थे। उनके इस ओवर में शुभमन गिल ने लगातार दो चौके लगाए तो वहीं आखिरी गेंद पर साहा ने भी चौका लगाया। पहले ओवर से कुल 13 रन आए थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने वापसी की और गुजरात के चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। इसमें  ऋद्धिमान साहा, राहुल तेवतिया, राशिद खान और लोकी फर्ग्यूसन के विकेट शामिल हैं। 

4 of 10
संदीप से भिड़ते शुभमन - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात को पारी के तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। ओवर की पहली ही गेंद पर एक रन लेने के चक्कर में गिल रन आउट हो गए। ऋषि धवन ने उन्हें शानदार थ्रो पर पवेलियन भेजा। उन्होंने आउट होने से पहले छह गेंदों पर नौ रन बनाए। रन आउट होने के बाद शुभमन पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा से भिड़ गए। दरअसल, संदीप थ्रो को कलेक्ट करने के लिए नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे और शुभमन उनसे टकरा गए थे। शुभमन का मानना था कि संदीप से टकराने के बाद उनकी स्पीड कम हो गई थी। यह पंजाब के लिए महत्वपूर्ण विकेट था क्योंकि शुभमन ने पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ 96 रन बनाए थे।


संदीप और शुभमन
विज्ञापन

5 of 10
साई सुदर्शन - फोटो : IPL/BCCI
ऋद्धिमान साहा 17 गेंदों में 21 रन, हार्दिक पांड्या सात गेंदों में एक रन, डेविड मिलर 14 गेंदों में 11 रन और राहुल तेवतिया 13 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा ने अपने तीसरे ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर राहुल तेवतिया और फिर राशिद खान को चलता किया। राशिद खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद साई सुदर्शन ने पारी संभाली और सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाकर गुजरात को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वह 50 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

6 of 10
शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 144 रन का लक्ष्य रखा था। शिखर धवन के साथ कप्तान मयंक अग्रवाल की जगह जॉनी बेयरस्टो पारी की शुरुआत करने आए। बेयरस्टो ओपनिंग में भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और महज एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें मोहम्मद शमी ने प्रदीप सांगवान के हाथों कैच कराया। 
विज्ञापन

7 of 10
भानुका राजपक्षे - फोटो : IPL/BCCI
बेयरस्टो के आउट होने के बाद भानुका राजपक्षा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने धवन के साथ मिलकर पंजाब की पारी संभाली। धवन संभलकर बल्लेबाजी करते रहे और राजपक्षे ने अपने हाथ खोले। हालांकि, राजपक्षे एक बार फिर से अपने अर्धशतक से चूक गए। वह 28 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लोकी फर्ग्यूसन ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया।

8 of 10
अर्धशतक लगाने के बाद शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI
शिखर धवन ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए सीजन का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। बाएं हाथ के 36 वर्षीय सलामी बल्लेबाज का आईपीएल करियर का यह 47वां अर्धशतक रहा। उन्होंने चौके के साथ 38 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। धवन आखिरी तक बल्लेबाजी करते रहे और 53 गेंदों पर 62 रन बनाकर नाबाद रहे।

9 of 10
लियाम लिविंगस्टोन और शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब को जीत के लिए 30 गेंदों में 27 रन की जरुरत थी। तब शमी 16वां ओवर लेकर आए। सामने थे लियाम लिविंगस्टोन और इसके बाद जो हुआ, वह एक रिकॉर्ड बन गया। 16वें ओवर में लिविंगस्टोन ने 28 रन बटोरे और इसी ओवर में मैच खत्म कर दिया। इस ओवर में लिविंगस्टोन ने सीजन का सबसे लंबा छक्का भी लगाया, जो कि 117 मीटर का रहा। लिविंगस्टोन ने 16वें ओवर में शमी को लगातार तीन छक्के लगाए और फिर दो चौके भी जड़े। लिविंगस्टोन 10 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

Image
लिविंगस्टोन का बल्ला जांचते राशिद खान (बाएं)
विज्ञापन

10 of 10
मैच के बाद पंजाब और गुजरात के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आठ विकेट से एकतरफा जीत हासिल की। पंजाब ने गुजरात के 144 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर और 24 गेंद बाकी रहते हुए हासिल कर लिया। पंजाब की यह पांचवीं जीत है और वह अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं गुजरात को सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें