फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रविड़ के लिए BCCI पर भड़के गांगुली, आखिर क्यों कहा भारतीय क्रिकेट को भगवान ही बचाए

Wed, 07 Aug 2019 02:56 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राहुल द्रविड़-सौरव गांगुली - फोटो : social Media
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को राहुल द्रविड़ को हितों के टकराव मामले में नोटिस जारी होने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की है। सौैरव के अलावा हरभजन सिंह ने भी कहा कि ऐसे महान खिलाड़ियों को नोटिस भेजना उनका अपमान करना है। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के सदस्य संजय गुप्ता के आरोप लगाने के बाद बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर रिटायर्ड जस्टिस डीके जैन ने द्रविड़ के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

2 of 6
राहुल द्रविड़ - फोटो : social Media
गुप्ता की शिकायत के मुताबिक द्रविड़ पर हितों के टकराव का आरोप है कि, वह मौजूदा एनसीए निदेशक के साथ-साथ इंडिया सीमेंट्स ग्रुप के उपाध्यक्ष भी हैं। जिसके पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स का मालिकाना हक है। गुप्ता ने इससे पहले वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर के खिलाफ भी हितों के टकराव के मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।

 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।
विज्ञापन

3 of 6
सौरभ गांगुली - फोटो : pti
अब राहुल द्रविड़ को हितों के टकराव मामले में संजय गुप्ता ने घसीटा है। जिस पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। गांगुली ने अपने आक्रमक तेवर लिखा, 
भारतीय क्रिकेट में नया फैशन, हितों का टकराव। खबर में रहने का बेहतर तरीका है। भगवान भारतीय क्रिकेट की मदद करे। द्रविड़ को बीसीसीआई एथिक्स ऑफिसर से हितों के टकराव का नोटिस मिला।

4 of 6
सौरव गांगुली
रंजीत सियाल, अभिजीत मुखर्जी और बासवती संतुआ ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के खिलाफ हितों के टकराव मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। गांगुली पर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के साथ-साथ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर होने का आरोप लगाया था। गांगुली ने बीसीसीआई लोकपाल को अपना जवाब देते हुए साफ किया था कि वह किसी प्रकार का हितों का टकराव नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
हरभजन सिंह - फोटो : social Media
हरभजन ने कहा कि,
 
सच में । समझ नहीं आता कि यह सब किस दिशा में जा रहा है। भारतीय क्रिकेट के लिए उनसे बेहतर कौन हो सकता है। इन महान खिलाड़ियों को नोटिस भेजना उनका अपमान करना है । क्रिकेट की भलाई के लिये उनकी सेवाओं की जरूरत है। भारतीय क्रिकेट को वाकई भगवान बचाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहुल द्रविड़ - फोटो : social Media
द्रविड़ को दो सप्ताह के अंदर अपना जवाब देना है। बीसीसीआई के सूत्र ने एएनआई से कहा कि, 'बीसीसीआई एथिक्स ऑफिसर जस्टिस डीके जैन ने एक शिकायत हासिल करने के बाद पिछले सप्ताह राहुल द्रविड़ को नोटिस भेजा है। उन्हें हितों के टकराव मामले में दो सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करना है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें