फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 30 Mar 2022 06:53 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एस जयशंकर ने कोलंबो में 18वीं बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। - फोटो : Twitter@DrSJaishankar

श्रीलंका: जयशंकर बोले- आतंक का सामूहिक मुकाबला करें बिम्स्टेक देश, वर्चुअल सम्मेलन में आज शामिल होंगे पीएम मोदी
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्स्टेक) के सदस्य देशों को आतंकवाद व हिंसक उग्रवाद का मुकाबला सामूहिक रूप से करना चाहिए। जयशंकर ने विशेष रूप से संपर्क, ऊर्जा और समुद्री क्षेत्र में सहयोग को तेज करने एवं इसे विस्तार देने की भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी, पुलिस और सीआरपीएफ मोर्चे पर
श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का सफाया कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दोनों स्थानीय आतंकी हैं। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
यूक्रेन संकट। - फोटो : पीटीआई

यूक्रेन संकट: कीव-चेर्निहीव से रूस घटाएगा सेना, दोनों देशों के बीच तुर्की में तीन घंटे चली वार्ता, पढ़ें संयुक्त राष्ट्र में क्या बोला भारत
रूसी सेना के यूक्रेन पर हमले के 34वें दिन रूस कुछ नरम दिखाई दिया है। उसने कहा है कि वह कीव और एक अन्य उत्तरी शहर चेर्निहीव के निकट अपनी सेना घटाएगा। रूस ने युद्ध की समाप्ति के लिए जारी वार्ता के किसी समझौते पर पहुंचने की संभावना के तहत मंगलवार को यह घोषणा की। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ में लगी आग। - फोटो : एएनआई

दिल्ली : अब तक सुलग रही है कूडे़ के पहाड़ में लगी आग, धुएं से फूल रही सांस, लाखों लोग बेचैन
गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल की चार गाड़ियां और नगर निगम का दस्ता आग पर काबू पाने में जुटे थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली में बढ़ने लगी गर्मी। - फोटो : अमर उजाला

मौसम का मिजाज : अब दिल्ली में चलेगी लू, 39.2 डिग्री तक पहुंचा पारा, अभी नहीं मिलने वाली राहत
राजधानी में मंगलवार को इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक भीषण लू चलेगी और इसमें हफ्ते भर तक राहत की उम्मीद नहीं है। उसका कहना है कि तापमान अभी और बढ़ेगा और बुधवार को यह 40 डिग्री तक जा सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें