फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत' के मुंह में जाने से बचा बल्लेबाज, हेलमेट ने बचा ली जान

Wed, 18 May 2016 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pti
पुणे का यह बल्लेबाज मंगलवार को बाल-बाल बचा। तस्वीरों में देखिए, उस खतरनाक गेंद ने बल्लेबाज का क्या हश्र किया।
विज्ञापन

मौत से मुंह से निकला धोनी का सिपाही, बाल-बाल बचा

2 of 5
- फोटो : pti
इससे पहले आपको बताते हैं, विशाखापट्टनम में हुए आईपीएल के इस 49 वें मुकाबले का संक्षिप्त विवरण। प्लेऑफ से बाहर हो चुकी पुणे ने दिल्ली डेयरडेविल्स को हराकर टूर्नामेंट में उसकी मुश्किलें बढ़ा ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन बनाए थे। जवाब में धोनी की पुणे टीम ने यह मैच डकवर्थ लुइस नियम से 19 रन से जीता।
विज्ञापन

मौत से मुंह से निकला धोनी का सिपाही, बाल-बाल बचा

3 of 5
- फोटो : pti
अब आपको बताते हैं, उस घटना के बारे में। जब पुणे के बल्लेबाज जॉर्ज बैली मौत से मुंह से बच निकले। घटना लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे की बल्लेबाजी में 7 वें ओवर की है। कंगारू गेंदबाज एमएम कॉल्टर नील ने अपनी 5 गेंदों में सिर्फ 2 रन दिए थे। घटना आखिरी गेंद की है।

मौत से मुंह से निकला धोनी का सिपाही, बाल-बाल बचा

4 of 5
- फोटो : pti
आखिरी गेंद बाउंस निकली और बल्लेबाज जॉर्ज बैली को बीट करते हुए विकेट के पीछे दिल्ली के विकेटकीपर के हाथों में आने के बजाय बैली के हेलमेट को ‌हिट कर गई। गेंद कितनी जोर से हेलमेट पर लगी होगी, इस बात का अंदाजा आप इस तस्वीर से ही लगा सकते हैं, इसमें हेलमेट का कुछ हिस्सा टूटकर बाहर गिर गया। गेंद लगने के बाद अचानक ही मैदान और स्टेडियम का माहौल टेंशन में आ गया, सभी यह सोचने लग गए कि बल्लेबाज ठीक तो है ना?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से मुंह से निकला धोनी का सिपाही, बाल-बाल बचा

5 of 5
- फोटो : pti
हालांकि कुछ ही देर में फिल्डरों ने बल्लेबाज के पास जाकर उनसे कुशलता पूछी, बैली ने बताया कि वह ठीक हैं। मैच के बाद बैली से जब उस घातक गेंद का जिक्र किया गया तो उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा लगा मानो मेरा सिर किसी ट्रक से टकराया हो, शुक्र है नया हेलमेट था और जान बच गई"।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें