एमएस धोनी और गौतम गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने कमेंट्री करते हुए कही यह बात
गंभीर ने कमेंट्री करते हुए हुए कहा कि अगर कप्तान को टूर्नामेंट जीतने का श्रेय दिया जाता है तो यह बाकी खिलाड़ियों के साथ ज्यादती होगी। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गंभीर कहते हैं- एक सवाल है। जितने भी दर्शक देख रहे हैं ये, अगर कप्तान ही आपको विश्व कप जिता सकता तो फिर जोस बटलर इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिता पाते। बटलर यह विश्व कप इंग्लैंड को क्यों नहीं जिता पाए? वह विश्व कप इसलिए नहीं जिता पाए क्योंकि बल्लेबाजों ने रन नहीं बनाए, गेंदबाजों ने विकेट नहीं लिए। तो इसलिए अगर टूर्नामेंट को जीतने को श्रेय सिर्फ एक ही व्यक्ति को जाएगा तो बाकी जो 14 खिलाड़ी हैं उन पर क्या बीतेगी? अगर कप्तान ही वर्ल्ड कप जिता पाता तो जोस बटलर कर पाते। न तो उनके लिए पिछला एक साल बहुत अच्छा रहा था और न ही यहां आकर खराब हो गए। कहीं न कहीं बैलेंस रखना बहुत जरूरी है।