फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर का राजनीति के सवाल पर यू-टर्न, बोले- कौन करता है इसकी शुरुआत

Sat, 08 Dec 2018 09:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
GAUTAM GAMBHIR BJP
टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ ओपनर गौतम गंभीर ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। अपने आक्रामक व्यवहार के लिए लोकप्रिय गंभीर का भारतीय क्रिकेट में उम्दा योगदान रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेली 137 रन की पारी आज भी फैंस के दिमाग में तरोताजा है। यही नहीं, वर्ल्ड टी20 फाइनल और 2011 विश्व कप फाइनल में गंभीर की पारियां कोई भुला नहीं सकता। बहरहाल, संन्यास की घोषणा के बाद यह कयास लगाए जाने लगे थे कि गंभीर राजनीति में अपनी दूसरी पारी का आगाज कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
gautam gambhir
आंध्र के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच खेल रहे गंभीर ने राजनीति में आने की खबरों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे राजनीति से नहीं जुड़ेंगे। दरअसल, गंभीर ने अचानक संन्यास की घोषणा की और इससे पहले उन्होंने दो ट्वीट करके दिल्ली सरकार पर निशाना साधा, जिसके बाद प्रतीत होने लगा कि वह राजनीति में प्रवेश करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
gautam gambhir
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर ने राजनीति में आने की खबरों को बकवास करार दिया है। यह पूछने पर कि आप लोकसभी सीट के लिए भाजपा से जुड़ने जा रहे हैं? तो 37 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा, 'यह अफवाह है। मुझे नहीं पता कि कौन इसकी शुरुआत करता है।' बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि गंभीर ने राजनीति में आने का मन बनाया हैं। तब उनसे पूछा गया कि राजनीति के मैदान में उतरेंगे तो उन्होंने कहा था कि का मिलता है तो देश की सेवा जरूर करना चाहिए।

4 of 5
gautam gambhir
टीम इंडिया के लिए 58 टेस्ट और 147 वन-डे खेलने वाले गंभीर ने राजनीति के सवाल पर कहा था कि यदि देश सेवा का मौका मिलता है तो बेहतर है कि राजनीति में जाना चाहिए। यदि मुझे मौका मिला तो मैं रबर स्टाम्प नहीं बनूंगा। अब गंभीर का राजनीति में आने को बकवास करार देना समझ से परे हैं। बहरहाल, क्रिकेटर खुद ही बेहतर फैसला कर पाएंगे कि वह राजनीति में एंट्री करेंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौतम गंभीर
गौरतलब है कि गौतम गंभीर ने अभी तक 58 टेस्ट मैच खेलने के साथ 147 वन-डे और 37 टी-20 मैच भी खेले है। टेस्ट मैच में उन्होंने 4154 रन बनाए हैं, जिनमें 9 शतक और 22 अर्द्धशतक शामिल हैं। वन-डे मैच में उन्होंने 5238 रन बनाए हैं, जिनमें 11 शतक और 34 अर्द्धशतक शामिल है। वहीं टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने कोई शतक नहीं जबकि 7 अर्द्धशतक लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें