फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकेट लेते ही मुंह छिपा लेता था यह गेंदबाज, अब ICC ने लगाया अजीबोगरीब जश्न पर बैन

Sat, 08 Dec 2018 07:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्रिकेट में आपने ऐसे बल्लेबाज देखें होंगे जो अपने अजीबोगरीब स्टांस की वजह से चर्चाओं में रहते थे। कई गेंदबाजों ने भी अपने विचित्र एक्शन से सुर्खियां बटोरी। मगर क्या कभी विकेट लेने के बाद खास अंदाज के जश्न के बारे में सुना या देखा है। अगर नहीं तो अगली स्लाइड जरूर पढ़ें...
विज्ञापन

2 of 5
यह खिलाड़ी हैं साउथ अफ्रीका के चाइनामैन गेंदबाज तबरेज शम्सी। आईपीएल, कैरेबियन प्रीमियर लीग समेत दुनिया भर के कई टूर्नामेंट में खेलने वाले शम्सी अपने खेल से ज्यादा जश्न के अंदाज से सुखियों में रहते हैं। और इस बार तो उनकी इस आदत को आईसीसी ने बैन तक कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
दरअसल, तबरेज शम्सी ने साउथ अफ्रीका में चल रही टी-20 लीग में पार्ल रॉक्स के लिए खेलते हुए बल्लेबाज को आउट करने के बाद अपने मुंह पर मास्क पहन लिया। जो उनका जश्न मनाने का ट्रेडमार्क स्टाइल है।
 

 

4 of 5
आईसीसी ने बुधवार को शम्सी को यह जानकारी दी कि इस तरह का जश्न वैध नहीं है और फिर इसपर बैन लगा दिया। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब शम्सी ने ऐसा किया हो। इसके पहले आईपीएल में डेविड वॉर्नर को आउट करने के बाद भी वे ऐसा जश्न मना चुके हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तबरेज शमसी - फोटो : twitter @cpl
शम्सी का जश्न क्रिकेट की दुनिया में काफी पॉपुलर है। वो बस ड्राइवर सेलिब्रेशन और जूते को मोबाइल फोन बनाने जैसा जश्न भी मना चुके हैं। बैन के बाद निराश शम्सी ने कहा कि, 'मैच में एक गेंदबाज पर काफी दबाव होता है। मैं अपने जश्न से दबाव कम करने की कोशिश करता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें