फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर अकेले नहीं, इन क्रिकेटर्स ने भी मारी राजनीति में एंट्री

Fri, 22 Mar 2019 12:42 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
गौतम गंभीर
टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड कप (2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप) जिताने वाले गौतम गंभीर आखिरकार राजनीति के मैदान पर उतर ही गए। पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि लोकसभा चुनाव में वह किस सीट से अपने चुनावी सफर का आगाज करेंगे। आइए इसी कड़ी में जानते हैं कि गंभीर के अलावा और कौन से क्रिकेटर्स राजनीति में अपना भाग्य आजमा चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 7
नवजोत सिंह सिद्धू
क्रिकेट छोड़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कभी क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में नजर आते तो कभी राजनेता का रूप धर लेते। इंटरनेशनल क्रिकेट में 7,000 से ज्यादा रन बनाने वाले सिद्धू ने 2004 में राजनीति में कदम रखा और बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी जीता। पंजाब में बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिद्धू ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन

3 of 7
मोहम्मद अजहरुद्दीन
'कलाई के जादूगर' के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने भी क्रिकेट के बाद राजनीति के मैदान पर कदम रखा। अजहर ने कांग्रेस की टिकट से उ.प्र. के मुरादाबाद से लोकसभा का चुनाव बड़े अंतर से जीता था, हालांकि 2014 आम चुनावों में 'मोदी लहर' के बीच वह भी अपनी सीट बचाने में नाकामयाब रहे।

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर के वो 5 बयान, जिन पर छिड़ गई थी पूरे देश में बड़ी बहस

4 of 7
राज्य कौशल विकास एवं खेलमंत्री चेतन चौहान - फोटो : अमर उजाला
1969 में भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले चेतन चौहान ने भी खेल को अलविदा कहने के बाद राजनीतिक पारी शुरू की। 1981 में अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले चेतन ने बीजेपी का दामन थामा और वर्तमान में उ.प्र. सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन

5 of 7
कीर्ति आजाद
भारत के लिए 25 वन-डे और 7 टेस्ट मैच खेलने वाले कीर्ति आजाद ने भी क्रिकेट छोड़ने के बाद राजनीति में एंट्री की। कीर्ति आजाद के पिता भगवंत झा बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे इसलिए राजनीति उनके खून में ही थी। हालांकि, आजाद को इसके चलते कई फायदे भी हुए। किसी समय बीजेपी में रहे कीर्ति फिलहाल कांग्रेस के साथ जुड़ गए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
sreesanth
आईपीएल फिक्सिंग के बाद से आजीवन बैन झेल रहे एस. श्रीसंत केरल विधानसभा चुनाव के दौरान 2016 में बीजेपी ज्वॉइन कर चुके थे। उन्होंने चुनाव भी लड़ा, लेकिन अपनी आक्रामकता और तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर रहे इस खिलाड़ी को कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मोहम्मद कैफ
लॉर्ड्स में खेले गए नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल के हीरो रहे मोहम्मद कैफ ने भी राजनीति में एंट्री की थी। कांग्रेस की टिकट से 2014 में आम चुनाव से फूलपुर सीट से किस्मत आजमाई, लेकिन बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्या से उन्हें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें