gautam gambhir
वैसे, गंभीर को दिल्ली रणजी टीम ने शाही विदाई का अनुभव कराया। हर बार ब्रेक में गंभीर को टीम के साथियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान बढ़ाया। गंभीर ने जब अर्धशतक पूरा किया तो उनकी पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ आईं थीं। वैसे, गौतम गंभीर को दो बार भाग्य का सहारा मिला। स्लिप में उनके दो आसान कैच टपकाए गए।