फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली के 'विराट' जश्न पर गुस्से से तिलमिलाए कंगारू कोच, बोले- हम ऐसा करते तो...

Sat, 08 Dec 2018 11:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
VIRAT KOHLI
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि विराट कोहली के जैसे अगर कंगारू खिलाड़ी विकेट का जश्न मनाते तो वह दुनिया के सबसे घटिया लोग कहलाते। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपनर आरोन फिंच को क्लीन बोल्ड किया, जिसके बाद सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय कप्तान विराट कोहली के जश्न मनाने के तरीके पर हुई।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली
विराट ने बेहद आक्रामक अंदाज में विकेट का जश्न मनाया और फिंच को पवेलियन लौटते हुए देखा। भारतीय कप्तान अपने आक्रामक अंदाज में विकेट का जश्न मनाने के लिए जाने जाते हैं। वह खेल के प्रति अपना जुनून दर्शाते हैं, लेकिन लैंगर की सलाह है कि जश्न मनाने और ज्यादा दिखावा करने में एक जरा सा अंतर हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली
लैंगर ने फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'विराट कोहली खेल के सुपरस्टार हैं और टीम इंडिया के कप्तान भी। मुझे याद है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में लंबे समय तक यह बातचीत होती थी कि विरोधी कप्तान पर दबाव बनाए रखिए। आपको खेल में वह जुनून देखने में मजा आता था। ध्यान दिला दूं कि अगर वह चीज हम अभी कर रहे होते तो दुनिया में सबसे घटिया होने का टैग साथ लेकर घूमते।'

4 of 5
justin langer
लैंगर ने आगे कहा, 'यही सच्चाई है। मगर मुझे जुनून देखने में बहुत अच्छा महसूस हुआ। उन्होंने खेल के प्रति अपना जुनून दिखाया। मगर जैसा कि मैंने कहा, एक अंतर होना चाहिए।' बता दें कि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शुक्रवार को एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत दिलाई। इशांत शर्मा ने पहले ही ओवर में ओपनर आरोन फिंच को क्लीन बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बिगाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Virat kohli
कमेंटेटर्स भी कोहली के रिएक्शन पर बात करने से रह नहीं सके। इस विकेट का महत्व टीम इंडिया को अच्छे से पता था और कप्तान विराट कोहली के चेहरे पर इसका असर स्पष्ट दिखा। कोहली के चेहरे के भाव बहुत अलग थे, जो उनकी आक्रमकता को दर्शा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें