साल 2020 में भारतीय टीम को फाइनल तक पहुंचाने वाले खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कमाल कर रहे हैं। इनमें से रवि बिश्नोई भारत की मुख्य टीम में भी जगह बना चुके हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल और बाकी खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 12
2020 वर्ल्डकप में भारत की अंडर-19 टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में जब भारतीय टीम अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी तो सभी को लगा था कि पांचवीं बार भारत इस टूर्नामेंट का चैंपियन बनने वाला है। सामने बांग्लादेश की टीम थी, इसलिए भारत की जीत और भी आसान लग रही थी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं और बांग्लादेश ने भारत को तीन विकेट से हराकर फाइनल अपने नाम किया। भारत की इस हार के बाद भी कई खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे भी उतरे हैं।
इसी वजह से बिश्नोई टीम इंडिया का हिस्सा बन चुके हैं, जबकि बाकी खिलाड़ियों को मौके मिलना अभी बाकी है। यहां हम बता रहे हैं कि 2020 की अंडर-19 टीम के सितारे अभी कहां हैं और क्या कर रहे हैं?
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल
2 of 12
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
साल 2020 में भारत की अंडर-19 टीम के लिए पारी की शुरुआत करने वाले यशस्वी जायसवाल फिलहाल आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान की टीम ने उन्हें रीटेन भी किया है। एक गरीब परिवार से अपना संघर्ष शुरू करने वाले यशस्वी अब अपने परिवार की गरीबी दूर कर चुके हैं और भारतीय क्रिकेट में धीरे-धीरे उनका कद बड़ा हो रहा है। आईपीएल में उन्हें अब तक 13 मैच खेलने का मौका मिला है। इसमें उन्होंने 22.23 के औसत से 289 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.32 का रहा है। आईपीएल 2022 में वो राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन
दिव्यांश सक्सेना
3 of 12
दिव्यांश सक्सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की अंडर-19 टीम के लिए एक शतकीय और दो नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलने के बाद दिव्यांश थोड़े गुमनाम से हो चुके हैं। अभी भी एक बल्लेबाज के रूप में वो बहुत कुछ सीख रहे हैं और आने वाले समय में वो भारत के लिए कमाल कर सकते हैं। अंडर-19 विश्वकप के दौरान उन्होंने यह दिखा दिया था कि उनके अंदर क्या प्रतिभा है, लेकिन प्रतिभा को प्रदर्शन में बदलना आसान नहीं होता। दिव्यांश इन दिनों इसी चीज पर काम कर रहे हैं। आईपीएल के मेगा ऑक्शन के लिए जारी 590 खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम नहीं है, लेकिन आने वाले समय में वो वापसी कर सकते हैं।
तिलक वर्मा
4 of 12
तिलक वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
तिलक भारत की अंडर-19 टीम में तीसरे नंबर पर खेले थे, लेकिन हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करते हैं। वो जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे खिलाड़ी को आईपीएल में कोई भी टीम खरीदना चाहेगी। तिलक ने भले ही अब तक कोई आईपीएल मैच न खेला हो, लेकिन इस बार मेगा ऑक्शन में उन पर बोली लग सकती है। तिलक ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रखा और इस साल वे आईपीएल में अपना डेब्यू कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रियम गर्ग
5 of 12
प्रियम गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
2020 अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग आईपीएल में सक्रिय रहे हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 19 आईपीएल मैचों में प्रियम गर्ग ने 14.64 के औसत से 205 रन बनाए हैं। इस दौरान 51 रन उनकी सबसे बड़ी पारी रही है। ऐसे में प्रियम गर्ग को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा तभी भारतीय टीम में उन्हें मौका मिलेगा। अब तक वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे, लेकिन टीम ने उन्हें रीटेन नहीं किया है। अब मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर बोली लगना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल
6 of 12
ध्रुव जुरेल
- फोटो : सोशल मीडिया
अंडर-19 टीम में विकेटकीपिंग करने वाले ध्रुव जुरेल घरेलू क्रिकेट में अपना कमाल दिखा रहे हैं। उन्होंने भी मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा है। जुरेल ने पिछले कुछ समय में ऐसा कुछ प्रदर्शन नहीं किया है, जिसके आधार पर उन्हें मेगा ऑक्शन में खरीददार मिलेगा। हालांकि, आने वाले समय में उनके पास अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापसी करने का मौका रहेगा।
विज्ञापन
सिद्धेश वीर
7 of 12
सिद्धेश वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
2020 में भारत की अंडर-19 टीम के लिए मध्यक्रम में खेलने वाले सिद्धेश वीर अब महाराष्ट्र क्रिकेट के लिए खेल रहे हैं। वो घरेलू टूर्नामेंट में ऑफ स्पिन गेंदबाजी और बल्ले से भी कमाल कर रहे हैं। आने वाले समय में उनके पास भी बेहतर प्रदर्शन करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना नाम बनाने का मौका रहेगा। सिद्धेश आईपीएल मेगा ऑक्शन का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आने वाले समय में अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो निश्चित रूप से किसी न किसी आईपीएल टीम में जगह बना सकते हैं।
अथर्व अंकोलेकर
8 of 12
अथर्व अंकोलेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की अंडर-19 टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में खेलने वाले अथर्व घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं। उन्होंने भी आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में उनका प्रदर्शन भी बहुत खास नहीं रहा है, लेकिन आईपीएल में मौका मिलने पर अथर्व कुछ खास कर सकते हैं। यशस्वी जायसवाल की तरह अथर्व ने भी बचपन में काफी संघर्ष करके भारतीय क्रिकेट में अपना नाम बनाया है।
रवि बिश्नोई
9 of 12
रवि बिश्नोई
- फोटो : सोशल मीडिया
2020 की अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा सफल रवि बिश्नोई रहे हैं। आईपीएल 2020 और 2021 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद बिश्नोई को भारतीय टीम में भी चुना गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ छह से 20 फरवरी के बीच होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज में रवि बिश्नोई टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। इस दौरान मौका मिलने पर रवि बिश्नोई भारतीय टीम के लिए अपना पहला मैच भी खेल सकते हैं। उन्होंने आईपीएल के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी का फायदा उन्हें मिला है।
सुशांत मिश्रा
10 of 12
सुशांत मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा ने अंडर-19 विश्वकप में काफी प्रभावित किया था और उनके पास हमेशा ही टीम इंडिया में जगह बनाने का मौका रहेगा। क्योंकि भारत के पास बाएं हाथ का कोई अच्छा तेज गेंदबाज नहीं है। सुशांत फिलहाल झारखंड के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा है। भारत में बाएं हाथ के अच्छे तेज गेंदबाजों की कमी के कारण सुशांत को खरीददार मिलने की संभावना काफी ज्यादा है।
कार्तिक त्यागी
11 of 12
कार्तिक त्यागी
- फोटो : सोशल मीडिया
तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी भी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खेलकर खुद को और बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 14 आईपीएल मैच खेले हैं 13 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी भी 9.41 की रही है, लेकिन समय के साथ वो सीखते जाएंगे और धीरे-धीरे खुद को बेहतर गेंदबाज बनाएंगे। अब तक वो आईपीएल में राजस्थान की टीम का हिस्सा थे। मेगा ऑक्शन में उन्होंने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा है। घरेलू क्रिकेट में वो उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। आईपीएल में कार्तिक ने एक शानदार आखिरी ओवर किया था। इसकी वजह से वो काफी चर्चा में रहे थे।
कार्तिक की तरह आकाश सिंह को भी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा था। आईपीएल में उन्हें एक मैच खेलने का मौका मिला था, लेकिन चेन्नई के खिलाफ वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। घेरलू क्रिकेट में उन्होंने राजस्थान के लिए कई बार कमाल की गेंदबाजी की है। आकाश के शानदार प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए फाइनल सूची में रखा गया है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है और इस बार भी उन्हें कोई न कोई टीम जरूर खरीदना चाहेगी।