फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Global Warming: समुद्र में डूब जाएगा भारत का ये पड़ोसी देश! जानिए क्यों आ रही है तबाही

Fri, 04 Feb 2022 03:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ग्लोबल वार्मिंग: समुद्र में डूब जाएगा भारत का ये पड़ोसी देश! - फोटो : iStock
जलवायु परविर्तन (Global Warming) ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ाकर रख दी है। धरती पर इसकी वजह से हलचल मची हुई है। कभी बेमौसम भारी बारिश, सूखा और तबाही मचाने वाली बाढ़ ने लोगों को परेशान किया है। वैज्ञानिकों ने कई चेतावनी दी है कि इसका हल निकालना होगा नहीं, तो धरती पर तबाही मचेगी। दुनियाभर के नेता समय-समय पर जलवायु परविर्तन को लेकर चर्चा करते हैं। 

जलवायु परविर्तन की वजह से गर्मी बढ़ रही है जिसकी वजह से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। अब इसकी वजह से दुनिया के खूबसूरत द्वीपों और समुद्र किनारे बसे शहरों के डूबने का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी वैज्ञानिक बेनो गुटेनबर्ग (Beno Gutenberg) ने सालों पहले ही एक शोध के जरिए दुनिया को चेतावनी दी थी कि समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके बाद 1990 के दशक में अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा ने भी इसकी पुष्टि की थी। 
विज्ञापन

2 of 4
ग्लोबल वार्मिंग: समुद्र में डूब जाएगा भारत का ये पड़ोसी देश! - फोटो : iStock
डूब जाएगा मालदीव?

खूबसूरत द्वीपों के लिए मशहूर भारत का पड़ोसी देश मालदीव हिंद महासागर के बीचों बीच बसा है। दुनियाभर के लोगों का यह पसंदीदा पर्यटक स्थल है। दक्षिण एशियाई देश मालदीव के बीच बिला को पर्यटक खूब पसंद करते हैं। भारतीयों का भी यह पसंदीदा पर्यटक स्थल है। अब सवाल यह है कि क्या समुद्र के बढ़ते जलस्तर की वजह से मालदीव डूब जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 4
ग्लोबल वार्मिंग: समुद्र में डूब जाएगा भारत का ये पड़ोसी देश! - फोटो : iStock
जलवायु परविर्तन की वजह से मंडरा रहा खतरा

मालदीव को हिंद महासागर का शान कहा जाता है। अब इस आइलैंड नेशन पर जलवायु परविर्तन का खतरा मंडराने लगा है। विश्व बैंक समेत कई संस्थाओं को डर सता रहा है कि समुद्र का पानी इस तरह बढ़ता रहा है, तो साल 2100 तक द्वीपों से बना मालदीव पूरी तरह पानी में डूब सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
ग्लोबल वार्मिंग: समुद्र में डूब जाएगा भारत का ये पड़ोसी देश! - फोटो : iStock
कहां जाएगी इतनी बड़ी जनसंख्या

भारत के इस पड़ोसी देश की जनसंख्या करीब 5 लाख है। अब सवाल यह भी है कि अगर सुमद्र के बढ़ते जलस्तर की वजह से मालदीव डूब जाता है, तो यहां के लोग कहां जाएंगे और इन लोगों को कहां बसाया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें