टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन उसे एक चीज बेहद ही परेशान कर रही है और वो है चोट। टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में रोहित शर्मा चोटिल होकर बाहर हो गए थे। अब खबर आई है कि रोहित शर्मा वन-डे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। रोहित के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कई और दिग्गज भारतीय खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम मैनजमेंट के लिए खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना सिरदर्द बनता जा रहा है।