फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Photos: एलेनॉर से लेकर ईशानी और दीपाली तक, जानें पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों की ग्लैमरस पत्नी या गर्लफ्रेंड के बारे में

Sat, 14 May 2022 06:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने आशिता सूद से चार जून 2018 को शादी की थी। आशिता पेशे से वकील हैं। वह एक लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर भी हैं। वहीं, बेयरस्टो इन दिनों मॉडल एलेनॉर टॉमलिन्सन को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 10
पंजाब किंग्स के खिलाड़ी और उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड - फोटो : अमर उजाला
पंजाब किंग्स की टीम ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। टीम इस साल अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी। हालांकि, अभी रास्ता बेहद कठिन है और उसे लीग राउंड में बाकी बचा एक मैच जीतना है। इस सीजन टीम ने मेगा ऑक्शन में कगिसो रबाडा, शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन और जॉनी बेयरस्टो जैसे कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा। 

कोरोना के समय इन खिलाड़ियों को पत्नी या गर्लफ्रेंड का भी साथ मिल रहा है। खिलाड़ियों की पत्नी या गर्लफ्रेंड उन्हें सपोर्ट करने स्टेडियम भी पहुंच रही हैं। आइए पंजाब टीम के कुछ खिलाड़ियों की पत्नी या गर्लफ्रेंड के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

1. मयंक अग्रवाल की पत्नी आशिता सूद

2 of 10
मयंक अग्रवाल और आशिता सूद - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने आशिता सूद से चार जून 2018 को शादी की थी। आशिता पेशे से वकील हैं। बेंगलुरु की रहने वाली आशिता के पास इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ में मास्टर ऑफ लॉ की डिग्री है। आशिता एक लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर भी हैं और वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसी से जुड़ी चीजें शेयर करती हैं। दोनों की मुलाकात उनके परिवारों द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी के दौरान हुई थी। जनवरी 2018 में एक-दूसरे से सगाई करने से पहले दोनों करीब सात साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे और जून 2018 में शादी की।

Aashita Sood

आशिता सूद
विज्ञापन

2. राहुल चाहर की पत्नी ईशानी

3 of 10
राहुल चाहर और ईशानी - फोटो : सोशल मीडिया
लेग स्पिनर राहुल चाहर ने इसी साल ईशानी से शादी रचाई। ईशानी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। दोनों लगभग सात साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे। 2019 में दोनों ने एक-दूसरे से सगाई की थी। राहुल चाहर और ईशानी ने 9 मार्च 2022 को गोवा में शादी की। ईशानी पंजाब के लगभग हर मैच में पति राहुल और टीम को चीयर करती हुई दिखती हैं। 

wife of Rahul Chahar
Ishani

3. जॉनी बेयरस्टो और उनकी गर्लफ्रेंड एलेनॉर

4 of 10
बेयरस्टो और एलेनॉर - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो इन दिनों एलेनॉर टॉमलिन्सन को डेट कर रहे हैं। एलेनॉर पेशे से मॉडल हैं और कई फिल्म और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इस कपल ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा है। हालांकि, दोनों कई मौके पर साथ नजर आ चुके हैं। एलेनॉर ने यूके से शिक्षा पूरी की है। उन्हें मॉडलिंग के अलावा खाना बनाना पसंद है।

Eleanor Tomlinson
Jonny Bairstow wife
wife of Jonny Bairstow
विज्ञापन

4. संदीप शर्मा की पत्नी ताशा

5 of 10
संदीप शर्मा और ताशा - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब से खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने ताशा सैथविक से शादी की है। ताशा पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं। वह एक ब्लॉगर और जिम फ्रीक भी हैं। दोनों एक दूसरे को 2015 से डेट कर रहे थे और सात जून 2018 को सगाई कर ली थी। कपल ने शादी की घोषणा के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। दोनों अगस्त 2021 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

wife of Sandeep Sharma
Sandeep Sharma wife
Tasha Sathwick
विज्ञापन

5. भानुका राजपक्षे की पत्नी सैंड्रीन परेरा

6 of 10
राजपक्षे और सैंड्रीन - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब से खेल रहे श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज भानुका राजपक्षे की शादी सैंड्रीन परेरा से हुई। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद 5 अप्रैल 2021 को राजपक्षे और सैंड्रीन शादी के बंधन में बंध गए। ये कपल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर तस्वीरें साझा करते हैं।

wife of Bhanuka Rajapaksa
Sandrine Pereira
विज्ञापन

6. ऋषि धवन की पत्नी दीपाली चौहान

7 of 10
ऋषि धवन और दीपाली - फोटो : सोशल मीडिया
ऑल राउंडर ऋषि धवन ने दीपाली चौहान से शादी की है, जो पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। इस जोड़े की मुलाकात बॉलीवुड स्टार मिका सिंह के एक म्यूजिकल प्रोग्राम के दौरान हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे से सगाई करने से पहले आठ साल तक डेट किया और बाद में शादी के बंधन में बंध गए। आठ फरवरी को ऋषि धवन और दीपाली चौहान अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट करते हैं। 




Rishi Dhawan got married with his longtime girlfriend Deepali  Chauhan..check pics inside | NewsTrack English 1

7. ऋतिक चटर्जी की पत्नी प्रिया

8 of 10
ऋतिक और प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब से खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर ऋतिक चटर्जी ने प्रिया चक्रवर्ती से शादी की है। प्रिया को संगीत का शौक है और उन्हें यात्रा करना पसंद है। प्रिया 29 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं।

Priya Chakraborty
wife of Writtick Chatterjee
Writtick Chatterjee wife

8. नाथन एलिस की पत्नी कोनी एडवर्ड्स

9 of 10
नाथन एलिस और कोनी - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस की शादी कोनी एडवर्ड्स से हुई है। कोनी को जानवर बेहद पसंद हैं। कोनी एडवर्ड्स ने खुद को लोगों की नजरों से दूर रखा है, लेकिन नाथन एलिस अपनी पत्नी की तस्वीरें पोस्ट करने से नहीं कतराते हैं। यह कपल हार्व नाम के बच्चे के माता-पिता भी हैं।

Connie Edwards
Nathan Ellis wife
wife of Nathan Ellis
विज्ञापन

9. बेनी हॉवेल की पत्नी सिंथिया

10 of 10
बेनी हॉवेल और सिंथिया - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेनी हॉवेल ने सिंथिया मोंटेरो से शादी की है। ये कपल 2015 में शादी के बंधन में बंध गया था। इनके तीन बच्चे हैं। सिंथिया 16 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं।

Benny Howell Wife, Age, Stats, Height, IPL Team - India Fantasy
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें