आईपीएल का 13वां सीजन समापन की ओर है। मंगलवार यानी 10 नंवबर को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2020 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। मगर इस सीजन में जो एक बात रही, वो ये कि ग्रुप स्तर पर कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके दम पर अगले साल यानी आईपीएल 2021 में फ्रेंचाइजियां इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती हैं। इनमें कुछ नए तो कुछ पुराने खिलाड़ी भी शामिल हैं। आइए जानते हैं वो पांच कौन से खिलाड़ी हैं, जिनपर अगले सीजन में लग सकती है बड़ी बोली?