खेलों के महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट शामिल नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी क्रिकेट भी इस खेलों का हिस्सा था और रजत पदक जीता था फ्रांस ने। जबकि इस खेल का जन्मदाता कहे जाने वाले इंग्लैंड ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। खास बात यह है कि आज की तारीख में फ्रांस का अंतरराष्टीय क्रिकेट में कोई पहचान नहीं है। स्वर्ण और रजत के बाद कांस्य पदक आखिर किस टीम को मिला।
विज्ञापन
कभी क्रिकेट भी रहा है ओलंपिक का हिस्सा, तब फ्रांस ने जीता था रजत
2 of 8
- फोटो : Getty
रियो में ओलंपिक का 31वां संस्करण खेला जाएगा, और इस खेल के शुरू होने में अब चंद घंटे शेष रह गए हैं। 100 साल से भी ज्यादा आधुनिक ओलंपिक के इतिहास में एक बार फिर क्रिकेट को इस खेल का हिस्सा बनाने की मांग उठने लगी है। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव समेत कई क्रिकेटर्स ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को फिर से शामिल करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
कभी क्रिकेट भी रहा है ओलंपिक का हिस्सा, तब फ्रांस ने जीता था रजत
3 of 8
रियो ओलंपिक
- फोटो : rio2016.com
इटली ने कहा भी है कि अगर उसे 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए उसे मेजबानी मिलती है तो वह क्रिकेट को ओलंपिक का हिस्सा बनाएंगे। लेकिन अभी यह दूर की कौड़ी लग रही है क्योंकि दुनिया में क्रिकेट को लेकर सबसे ज्यादा कमाई करने वाला भारत का क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई इसको लेकर उत्साहित नहीं दिख रहा।
कभी क्रिकेट भी रहा है ओलंपिक का हिस्सा, तब फ्रांस ने जीता था रजत
4 of 8
- फोटो : Getty
क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा बनता है या नहीं यह तो आगे पता चलेगा लेकिन हम आपको उस समय की बात बताने जा रहे हैं जब क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा था। साल 1896 में एथेंस में पहली बार ओलंपिक खेल हुए थे तो उस समय भी क्रिकेट को शामिल किए जाने की बात उठी, लेकिन भाग लेने वाले देशों ने क्रिकेट खेलने को लेकर अपना उत्साह नहीं दिखाया और पहले ओलंपिक में इस खेल को शामिल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
कभी क्रिकेट भी रहा है ओलंपिक का हिस्सा, तब फ्रांस ने जीता था रजत
5 of 8
Rio 2016
- फोटो : Getty
ओलंपिक आयोजन समिति ने अगले ओलंपिक के लिए क्रिकेट को शामिल करने की कोशिश शुरू कर दी। 1900 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए कुछ यूरोपिय देशों ने अपनी सहमति दे दी। इंग्लैंड, फ्रांस, बेल्जियम और हॉलैंड इसके लिए तैयार हो गए, लेकिन जैसे-जैसे ओलंपिक करीब आता गया, बेल्जियम और हॉलैंड ने इसके लिए कोई उत्साह नहीं दिखाया और इस खेल के लिए अपनी टीम नहीं भेजी।
विज्ञापन
कभी क्रिकेट भी रहा है ओलंपिक का हिस्सा, तब फ्रांस ने जीता था रजत
6 of 8
रियो ओलंपिक
- फोटो : getty
बेल्जियम और हॉलैंड के क्रिकेट के खेल में हटने के बाद इसमें सिर्फ दो टीमें ही बची इंग्लैंड और फ्रांस। ओलंपिक के हिसाब से क्रिकेट में दो दिन के मुकाबले में दो-दो पारियां खेलने के बाद इंग्लैंड ने फ्रांस को 158 रन से हरा दिया। लेकिन दोनों राष्ट्रीय टीमें नहीं थीं इसलिए उनके खेल को ओलंपिक के रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
कभी क्रिकेट भी रहा है ओलंपिक का हिस्सा, तब फ्रांस ने जीता था रजत
7 of 8
रियो ओलंपिक
- फोटो : rio2016.com
लेकिन 12 साल के बाद वर्ष 1912 में यह फैसला लिया गया कि साल 1900 में पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट का जो खेल हुआ था, उसके लिए इंग्लैंड को स्वर्ण और मेजबान फ्रांस को रजत पदक दिया जाएगा। चूंकि सिर्फ दो टीमों ने ही क्रिकेट मैच में हिस्सा लिया था इसलिए किसी भी अन्य टीम को कांस्य पदक देने का सवाल ही नहीं उठता और किसी को नहीं दिया गया। इसके बाद ओलंपिक से क्रिकेट का नाता खत्म हो गया। लेकिन अब टी-20 के आ जाने से क्रिकेट के फिर से ओलंपिक में शामिल होने के आसार बढ़ गए हैं।
कभी क्रिकेट भी रहा है ओलंपिक का हिस्सा, तब फ्रांस ने जीता था रजत
8 of 8
महेंद्र सिंह धोनी
बीसीसीआई समेत दुनियाभर के कई क्रिकेट बोर्ड अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के नियम और शर्तों को मानना पसंद नहीं करती, इसलिए इन्हें मनाना ही काफी मशक्कत का काम रहेगा। आईओसी के नियमों के अनुसार किसी भी ओलंपिक खिलाड़ी को हमेशा डोप टेस्ट के लिए तैयार रहना होगा। अगर खिलाड़ी इस टेस्ट के लिए अपनी हाजिरी तीन बार लगातार नहीं देता है तो उस पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है।