फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी के नाम से देश में मौजूद है यह स्टेडियम, क्रिकेट से था गहरा लगाव

Thu, 16 Aug 2018 09:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Atal bihari vajpayee
भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो गया। 93 साल की उम्र में वाजपेयी ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन

2 of 6
Atal-bihari
बता दें कि यूरिन इन्फेक्शन और किडनी संबंधी परेशानी से वह काफी जूझ रहे थे। एम्स में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। वाजपेयी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। 
विज्ञापन

3 of 6
Atal Bihari Vajpayee
निधन के बाद एम्स ने एक बयान जारी कर जानकारी दी, 'पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शाम 05.05 बजे अंतिम सांस ली। पिछले 36 घंटों में उनका स्वास्थ्य काफी खराब हो गया था। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की पर उन्हें बचाया नहीं जा सका।' 

4 of 6
अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम
आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को क्रिकेट से गहरा लगाव था। उनके नाम पर साल 2009 में हिमाचल प्रदेश में स्टेडियम (अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर, नादौन) भी बन चुका है। यह स्टेडियम हमीरपुर जिला में स्थित है। इस स्टेडियम का उद्घाटन हिमाचल प्रदरेश के तत्कालिन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने की थी। इस स्टेडियम को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा बनाया गया था। इसको बनने में 5 करोड़ रुपये की लागत लगी थी।
विज्ञापन

5 of 6
Atal Bihari Vajpayee
अपने कार्यकाल के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत-पाकिस्तान के बीच आए रिश्तों में खटास को हटाने के लिए खेल की मदद ली थी। लगभग 14 साल बाद पहली बार टीम इंडिया साल 2004 में सौरव गांगुली की कप्तानी में पांच वन-डे और तीन टेस्ट की सीरीज खेलने पाकिस्तान रवाना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अटल बिहारी वाजपेयी
आपको बता दें कि वाजपेयी साल 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लोकसभा सदस्य चुने गए थे। वह बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले और अभी तक एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता थे। एक बेहतरीन वक्ता और कवि होने के साथ-साथ वाजपेयी का क्रिकेट से बहुत लगाव था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें