ऋषभ पंत
- फोटो : twitter@BCCI
उन्होंने कहा, मैं ऋषभ पंत से प्रभावित हूं क्योंकि मुझे लगता है कि वह एक पूर्ण मैच विजेता हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी शानदार हैं। मुझे शार्दुल ठाकुर बहुत पसंद हैं क्योंकि उसमें हिम्मत और जूझारूपन है। गांगुली ने कहा, भारत में क्रिकेट में अपार प्रतिभा है। जब सुनील गावस्कर थे, तो लोग सोचते थे कि उनके बाद क्या होगा, तब सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले आए थे। जब तेंदुलकर, द्रविड़ खेल को अलविदा कहा तो विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों ने टीम को संभाला।