फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के साथ खेल चुके इस क्रिकेटर ने एशेज सीरीज का टेस्ट किया फिक्स!

Thu, 14 Dec 2017 12:20 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से शुरू हुए एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट तब विवादों से घिर गया जब मैच फिक्सिंग की बात सामने आई। 'द सन' ने दावा किया है कि फिक्सर ने पर्थ टेस्ट से जुड़ी जानकारी देने की बात कही है। यह भी दावा किया गया है कि ये फिक्सर भारत के हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मिचेल स्टार्क - फोटो : ICC
जानकारी मिली है कि फिक्सर्स ने हर ओवर की सही सूचना देने के लिए 1,40,000 पाउंड देने की मांग की है। फिक्सर्स के नाम सोबर्स जॉबन और प्रियंक सक्सेना बताए जा रहे हैं। कीमत मिलने पर फिक्सर्स ने हर ओवर में बनने वाले रनों की सही जानकारी देने की बात कही है।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL SITE
यह भी पता चला है कि इन दो फिक्सर्स में से एक जॉबन तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ क्रिकेट भी खेल चुका है। ‘द सन’ के मुताबिक भारतीय फिक्सर ने कहा, ‘मैच से पहले मैं आपको बताऊंगा कि किस ओवर में कितने रन बनेंगे और फिर आप उस ओवर में पैसे लगा देना।’ 

4 of 5
जेम्स एंडरसन - फोटो : twitter
उन्होंने आगे कहा, ‘जो फिक्सिंग में शामिल खिलाड़ी ओवर फिक्स करने के बाद इशारा करेगा, जैसे कि वो अपना ग्लव्स बदलेगा, या उतारेगा और इससे हम समझ जाएंगे कि वो उस ओवर को फिक्स करने वाला है। इस दौरान फिक्सर्स का एक साथी जो कि स्टेडियम में ही मौजूद होगा वो अपने साथियों को इस बात की जानकारी देगा और इसके बाद फिक्सिंग शुरू हो जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter
फिक्सर्स ने इस बात का भी दावा किया है कि उनके साथ कई पूर्व और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जिसमें से एक ऑलराउंडर खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहा है। जॉबन ने दावा किया है कि वो पिछले 10 साल से प्रियांक के साथ मिलकर फिक्सिंग कर रहा है। साथ ही जॉबन ने ये भी कहा है कि वो एक बार कोहली के साथ भी मैच खेल चुका है। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष जेम्स सदरलैंड ने इस खबरों का खंडन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें