भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला 12 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा। कप्तान विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की सरजमीं पर 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा। बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से की थी। और तीम मैचों की यह सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। वहीं, दूसरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
अगर दोनों टीमों के पिछले साल के रिकॉर्ड पर एक नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले टीम इंडिया 50 ओवर फॉर्मेट में मजबूत लग रही है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2018 में 13 मैच खेले, जिसमें 2 में जीत और 11 में हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, टीम इंडिया ने गत वर्ष 20 वन-डे मैच खेले, जिनमें उसे 14 में जीत, 4 में हार और 2 मैच टाई रहे। तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंगारू टीम लय में नहीं है और टीम इंडिया के पास यह सीरीज जीतने का भी शानदार मौका है। आइए इस कड़ी में जानते कंगारुओं के खिलाफ वन-डे सीरीज में किन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी नजरः