हार्दिक पांड्या और केएल राहुल भारतीय क्रिकेट के दो उभरते हुए सितारे हैं। दोनों मैदान पर अपने आक्रामक खेल से विराधियों के होश उड़ाने का माद्दा रखते हैं। फैंस के बीच भी दोनों की लोकप्रियता जग-जाहिर है। मगर अब लग रहा है जैसे यही चार्म दोनों के लिए घातक साबित हो गया।
विज्ञापन
2 of 11
ऐसे में सवाल उठता है कि दोनों के साथ हुआ क्या? आखिर वो कैसे हालात थे कि पांड्या को खुद माफी मांगनी पड़ी। सीओए को आखिर क्यों हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को नोटिस देना पड़ा। आइए सिलसिलेवार ढंग से आपका समझाते है पूरा मामला...
विज्ञापन
3 of 11
दरअसल, हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल बीते दिनों बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' में पहुंचे। अगर आपने ये एपिसोड नहीं देखा है तो हम आपको बताते हैं। शो के होस्ट करन जौहर ने दोनों क्रिकेटर्स से उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात की।
4 of 11
पांड्या ने अपनी महिला मित्रों से नाइट क्लबों में मिलने और 'बातचीत' के बारे में बताया। हालांकि वे उनसे बातचीत की बजाय उन्हें 'देखने' पर ज्यादा फोकस कर रहे थे। पांड्या ने इस बारे में भी बात की, कि कैसे उनका परिवार उनकी यौन गतिविधियों को 'सहज' तौर पर लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
उन्होंने एक वाकया सुनाया, जब वे अपने माता-पिता के साथ एक पार्टी में गए थे। वहां उन्होंने पार्टी में मौजूद लड़कियों के साथ हार्दिक के 'सीन' के बारे में पूछा, जिस पर हार्दिक ने कुछ लड़कियों की ओर इशारा किया और कहा, 'ये वाली, ये वाली और ये वाली'।
विज्ञापन
6 of 11
शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने की बात कही। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जररूत है कि वह कैसे मूव कर रही हैं।'
विज्ञापन
7 of 11
शो देखने के बाद हर किसी ने हार्दिक पांड्या के इस एटिट्यूड की निंदा की। सोशल मीडिया पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा। कुछ यूजर्स ने न सिर्फ हार्दिक पंड्या की टिप्पणियों पर अपनी निराशा जाहिर की, बल्कि इस एपिसोड को प्रसारित करने के लिए शो को भी कोसा।
8 of 11
इसके बाद ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और कहा कि वह शो के नेचर में डूब गए, जिसके चलते ऐसी बातें बोल गए। वहीं राहुल ने आलोचनाओं पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों को भी उनकी यह हरकत रास नहीं आई।
9 of 11
- फोटो : ट्विटर
एक सूत्र के मुताबिक पांड्या के बयान मूर्खतापूर्ण और चापलूसी भरे लगे। हो सकता है कि भारतीय क्रिकेटरों के इस तरह के शो में जाने पर रोक लगाई जाए। आनन-फानन में बीसीसीआई में नियुक्त प्रशासकों की समिति से खिलाड़ियों को नोटिस जारी हो गया।
10 of 11
'सीओए' के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा, 'हमने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को उनके बयानों के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है। उन्हें 24 घंटे में अपना जवाब बताना होगा।' 25 वर्षीय पांड्या और राहुल एकसाथ फिल्म-मेकर करण जौहर द्वारा होस्ट किए सेलिब्रिटी चैट शो में आए थे।
हार्दिक पांड्या पर लगे आरोप संगीन है। क्रिकेटर्स पर लगे इन आरोपों के बाद अब यह देखना होगा कि खिलाड़ियों को ऐसे शो में जाने की इजाजत दी जाती है या नहीं। जिनका क्रिकेट से कोई संबंध भी नहीं।