फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज और इंडिया-अफगानिस्तान मैच के बाद अंकतालिका में हुआ बड़ा बदलाव

Sun, 23 Jun 2019 12:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
12वें वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम पर है और हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। सेमीफाइनल से पहले ऐसा ही कुछ पिछले दो दिनों में देखने को मिला। शुक्रवार को श्रीलंका द्वारा इंग्लैंड को हराने के बाद शनिवार को इंडिया और न्यूजीलैंड को भी जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

इंडिया ने जहां अफगानिस्तान को 11 रनों से हराया वहीं न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 रन से मात दी। वहीं दोनों टीमों की जीत के बाद अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव हुआ है, ऐसे में आईए एक नजर डालते हैं अंकतालिका पर। 
विज्ञापन

2 of 6
New Zealand Cricket Team - फोटो : social Media
अंक तालिका में पहले स्थान की बात करें तो केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड ने बढ़त बनाई हुई है। 6 मुकाबले खेलने के बाद पांच जीत और एक मैच के रद्द होने के बाद कीवी टीम अभी 11 अंकों और +1.306 की रन रेट के साथ सबसे आगे है।
विज्ञापन

3 of 6
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : social media
अंक तालिका में दूसरे स्थान पर अब आरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम पहुंच गई है। विश्व कप की प्रबल दावेदरों में से एक ऑस्ट्रेलिया ने छह मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है तो वहीं उसे एक में हार का सामना करना पड़ा है। वो 10 अंकों और +0.849 की रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

4 of 6
टीम इंडिया - फोटो : social media
वहीं विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम इंडिया अब भी तीसरे स्थान पर बनी हुई है। हालांकि टीम ने अभी तक सिर्फ 5 मैच खेला है जिसमें उसे 4 में जीत मिली है तो वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। वो अब 9 अंकों और +0.809 के रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है।
विज्ञापन

5 of 6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media
वहीं वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम के श्रीलंका से हारने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है हालांकि वो अभी भी चौथे स्थान पर काबिज है। इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं जिसमें से चार में उसे जीत मिली है और दो में हार। वो 8 अंकों और +1.457 की रन रेट के साथ टॉप 4 में बनी हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विश्व कप ट्रॉफी - फोटो : social Media
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अभी भी टीमें तय नहीं हुई हैं और हर टीम अपना जोर लगा रही है। ऐसे में अंक तालिका में आने वाले दिनों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
 
  टीम खेले  जीत हारे बेनतीजा रन रेट  अंक
1.  न्यूजीलैंड  6 5 0 1 +1.306 11
2. ऑस्ट्रेलिया 6 5 1 0 +0.849 10
3. इंडिया 5 4 0 1 +0.809 9
4. इंग्लैंड 6 4 2 0 +1.457 8
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें