भारत ने हैदराबाद में खेले गए पांच मैचों की वन-डे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा वन-डे मंगलवार, पांच फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 236 रन बनाए। जवाब में भारत ने 48.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए जानते हैं टीम इंडिया की इस जीत के कौन रहे पांच हीरो?